• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 24, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

फाफ डु प्लेसिस, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल समेत 6 विदेशी खिलाड़ियों को आरसीबी ने किया रिटेन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 16, 2022
in News
0
फाफ डु प्लेसिस, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल समेत 6 विदेशी खिलाड़ियों को आरसीबी ने किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2022 में एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर से पहला आईपीएल खिताब जीतने से चूक गयी थी।

अब फ्रेंचाइजी 2023 में अपने पहले खिताब जीतने के लिए एक बार फिर से मैदान पर उतरेगी। आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी अपने अधिकांश खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखेगी।

फ्रेंचाइजी ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने के बावजूद उन्हें रिटेन कर सकती हैं। मैक्सवेल अपने किसी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गए थे जहां दौड़ लगाते समय वो फिसल गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

RCB set to retain Faf Du Plessis, Glenn Maxwell, Wanindu Hasaranga, Josh Hazlewood, Finn Allen and David Willey. (Reported by Espncricinfo).

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2022

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट में बताया गया है कि आरसीबी ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कप्तान विदेशी खिलाड़ियों में
डु प्लेसिस, वानिंदु हसरंगा जोश हेजलवुड, फिन एलन और डेविड विली को भी रिटेन करेगी।

आरसीबी ने मैक्सवेल को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 11 करोड़ में रिटेन कर लिया था। उन्होंने आईपीएल 2022 में 13 मैच खेले और 169.10 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाये।

इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है। वहीं 10 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 6.88 के इकॉनमी रेट से 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

कप्तान फाफ ने आईपीएल 2022 में खेले 16 मैच में 127.52 के स्ट्राइक रेट से 468 रन बनाये है। अपने नाम करने में सफल रहे है।

इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है। बैंगलोर ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 7 करोड़ में खरीदा था और कप्तान बना दिया था।

हसरंगा ने आईपीएल 2022 में दिखाया अपना जलवा

हसरंगा की बात की जाये तो फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

वो आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामलें में सबसे ऊपर थे। उन्होंने 15वें सीजन में 16 मैच खेले और 7.54 के इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को फ्रेंचाइजी ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने भी फ्रेंचाइजी को हसरंगा की तरह ही निराश नहीं किया है।

आईपीएल 2022 में उन्होंने 12 मैच खेले और 8.11 के इकॉनमी रेट की मदद से 20 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

आरसीबी ने युवा भारतीय खिलाड़ी अनुज रावत और शेरफेन रदरफोर्ड को बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे।

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज को फ्रेंचाइजी ने 3.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। अनुज ने आईपीएल 2022 में 8 मैच खेले और 109.32 के स्ट्राइक रेट से 129 रन ही बनाये।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रदरफोर्ड को बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ नमे खरीदा था। उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने सिर्फ 33 रन बनाये। वहीं उनसे गेंदबाजी नहीं करवाई गयी।

Previous Post

एलेक्स हेल्स ने लिया आईपीएल 2023 से नाम वापस, तो कोलकाता ने कर दिया रिलीज

Next Post

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV