• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 24, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

एलेक्स हेल्स ने लिया आईपीएल 2023 से नाम वापस, तो कोलकाता ने कर दिया रिलीज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 15, 2022
in News
0
एलेक्स हेल्स ने लिया आईपीएल 2023 से नाम वापस, तो कोलकाता ने कर दिया रिलीज

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मेगा इवेंट में उनके द्वारा किये गए शानदार प्रदर्शन की तारीफ हर किसी ने की थी।

वहीं वो टी20 वर्ल्ड कप में अपने अच्छे प्रदर्शन के अलावा किसी और चीज को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनके चर्चा में बने रहने का कारण ये है कि उन्होंने आईपीएल 2022 की तरह ही आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है।

We respect @patcummins30, @sambillings and @AlexHales1's decision of skipping next year's IPL due to personal reasons and national team commitments. All the best, guys! 💜 #KnightRidersFamily #AmiKKR pic.twitter.com/AXh3YRphzr

— KolkataKnightRiders (@KKRiders) November 15, 2022

हेल्स के आईपीएल 2023 में नहीं खेलने की खबर की पुष्टि उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा वाले दिन की।

🚨 Alex Hales backs out of #IPL2023. Kolkata Knight Riders have released him.#IPL2023 @RevSportz

— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) November 15, 2022

वहीं जानें मानें स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट सुभायन चक्रवर्ती का कहना है कि एलेक्स हेल्स ने आईपीएल 2023 से नाम वापस ले लिया है तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया।

कोलकाता ने इंग्लैंड के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उनके 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था।

उन्होंने आईपीएल 2022 से बायो बबल से होने वाली थकान के कारण अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में एरोन फिंच को अपने साथ जोड़ा था।

वहीं आईपीएल 2023 से उन्होंने अपना नाम निजी कारणों और और नेशनल टीम कमिंटमेंट के चलते लिया है। इससे पहले केकेआर के सैम बिलिंग्स और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी जिमी नीशाम और डेरिल मिचेल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। लिस्ट यहाँ देखें:

अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कूल्टर-नाइल, रासी वैन डेर डूसन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका।

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिटेन किये गए खिलाड़ी

Rajasthan Royals retention:

Samson, Buttler, Padikkal, Jaiswal, Hetmyer, Dhruv Jurel, Parag, Ashwin, Boult, Chahal, Prasidh, McCoy, Sen, Saini, Kuldip Yadav and Cariappa.

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2022

संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त, शिमरोन हेटमायर , ध्रुव, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजी चहल, ओबेद मैकॉय, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, केसी करियप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा।

वहीं पंजाब किंग्स ने भी अपने रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं आईपीएल 2023 में टीम की कप्तानी शिखर धवन करते हुए दिखाई देंगे।

पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

Players retained by Punjab Kings:

Dhawan, Shahrukh Khan, Bairstow, Prabhsimran Singh, Rajapaksa, Jitesh Sharma, Raj Bawa, Rishi Dhawan, Livingstone, Atharva Taide, Arshdeep, Baltej Singh, Ellis, Rabada, Rahul Chahar, Harpreet Brar

— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2022

शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप, बलतेज सिंह, एलिस, रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार

Everything is fine💛 #RESTART pic.twitter.com/KRrAHQJbaz

— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) November 15, 2022

वहीं रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी है।

प्लेयर रिटेंशन और रिलीज के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी के पर्स में बची शेष राशि

  1. 42.25 करोड़- सनराइजर्स हैदराबाद
  2. 32.20 करोड़ – पंजाब किंग्स
  3. 23.35 करोड़- लखनऊ सुपर जायंट्स
  4. 20.55 करोड़ – मुंबई इंडियंस
  5. 20.45 करोड़ – चेन्नई सुपर किंग्स
  6. 19.45 करोड़ – दिल्ली कैपिटल्स
  7. 19.25 करोड़ – गुजरात टाइटंस
  8. 13.20 करोड़ – राजस्थान रॉयल्स
  9. 8.75 करोड़ – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  10. 7.05 करोड़ – कोलकाता नाइट राइडर्स
Previous Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो सहित 7 खिलाड़ियों को आईपीएल नीलामी से पहले किया रिलीज

Next Post

फाफ डु प्लेसिस, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल समेत 6 विदेशी खिलाड़ियों को आरसीबी ने किया रिटेन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
फाफ डु प्लेसिस, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल समेत 6 विदेशी खिलाड़ियों को आरसीबी ने किया रिटेन

फाफ डु प्लेसिस, चोटिल ग्लेन मैक्सवेल समेत 6 विदेशी खिलाड़ियों को आरसीबी ने किया रिटेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV