• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 23, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 सीक्रेट्स जो विराट कोहली ने अपनी टीम के साथियों के बारे में बताए

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
August 14, 2022
in viral
0
5 सीक्रेट्स जो विराट कोहली ने अपनी टीम के साथियों के बारे में बताए

स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को पिछले एक दशक में वर्ल्ड क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाये है।

उनकी कप्तानी में भारत ने देश और विदेश में कई ऐतिहासिक सीरीज जीती हैं। वह अब तक के सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक हैं। भारत के ज्यादतर सीनियर खिलाड़ी अपने ऐज-ग्रुप के क्रिकेट के दिनों से विराट कोहली के साथ खेल रहे हैं।

ये सभी खिलाड़ी मैदान के बाहर और अंदर एक अच्छा तालमेल साझा करते हैं। विराट कोहली ने अपने कुछ इंटरव्यूज में अपने साथियों के बारे में बात की है और उनके बारे में कुछ सीक्रेट्स भी शेयर किए हैं।

तो आज हम आपको विराट कोहली द्वारा अपनी टीम के साथियों के बारे में बताए गए पांच सीक्रेट्स के बारे में आपको बताने जा रहे है।

5. मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली कुछ साल पहले कपिल शर्मा द्वारा होस्ट किये गए शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में बतौर मेहमान नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में और अपने साथियों के बारे में भी बहुत कुछ बताया।

इस एपिसोड को फैंस ने अपना भरपूर दिया जिन्हें भारतीय क्रिकेटर का एक सुकून भरा और मजेदार रूप देखने को मिला। विराट से कपिल शर्मा ने उनके साथियों के बारे में कुछ सवाल पूछे।

कपिल ने जब उनसे पुछा कि उनके टीम के साथियों में सबसे ज्यादा आलसी कौन है, कोहली ने इसका जवाब मोहम्मद शमी दिया।

4. रोहित शर्मा

उसी ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ एपिसोड में, विराट कोहली ने भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य क्रिकेटरों के बारे में भी कई सीक्रेट्स के बारे में भी बताया।

कोहली ने कहा कि रोहित शर्मा किसी भी अनकम्फर्टेबल जगह पर सो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही रोहित सुबह देर से उठते हैं, भले ही वह समय पर क्यों ना सोए हों।

“सबसे अनकम्फर्टेबल जगह पर भी रोहित सो जाएंगे। इतना सोते हुए मैंने किसी को नहीं देखा है। टाइम पे सोता है तो भी वो देर से उठता हैं। लेट सोता है तो लेट उठता ही है।”

3. चेतेश्वर पुजारा

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं। उन्होंने एक अच्छा बांड बनाया है और भारतीय टीम के लिए एक साथ कुछ यादगार पारियां खेली हैं।

फैंस इस बात से अच्छे से वाकिफ है कि चेतेश्वर पुजारा एक शांत व्यक्ति हैं। वहीं विराट कोहली ने खुलासा किया कि उनकी टीम के साथी पुजारा बहुत धार्मिक हैं।

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल पर विराट कोहली ने बताया कि चेतेश्वर पुजारा दिन में 5 बार प्रार्थना करते हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि सौराष्ट्र के क्रिकेटर इतने धार्मिक हैं कि उनकी पत्नी का नाम भी पूजा है।

कोहली ने कहा, “चेतेश्वर पुजारा बहुत ही फोकस्ड है। उससे शरीफ लड़का मैंने आज तक नहीं देखा है। नाम है पाजी पुजारा, दिन में 5 बार पूजा करता है और पत्नी का नाम भी पूजा है।”

2. हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और विराट कोहली मैदान पर और बाहर शानदार बांड शेयर करते हैं। उन्हें केएल राहुल के साथ अक्सर घूमते हुए देखा गया है।

ब्रेकफास्ट विद चैंपियनशिप के एक एपिसोड में विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के बारे में एक मजेदार राज खोला। उन्होंने बताया कि ऑलराउंडर अपने आईपॉड पर अंग्रेजी गाने सुनता है, जिनके वो लिरिक्स भी नहीं समझते हैं।

हार्दिक पांड्या के पास आईपॉड है, उसमें सारे इंग्लिश गाने हैं। उसको एक गाने के 5 शब्द भी नहीं आते। उसको बस बीट चाहिये और वो बस हिलते रहता हैं।

1. रविंद्र जडेजा

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2008 के टूर्नामेंट में विराट कोहली की कप्तानी में खेले। वो वर्ल्ड कप भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया था।

तब से ये दोनों देश के लिए एक साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा के बारे में भी एक मजेदार बात बताई है।

“वो जामनगर में रहता हैं। उससे जामनगर की कोई बात कर लो। वो कहता है की जामनगर में 2 बिल्डिंग है।

वो बिल्डिंग हर साल एक चावल के साइज जितना पास आती जा रही है। अगर आपस में मिल गयी तो दुनिया खत्म हो जाएगी। देख लो किस लेवल का फेकु है।”

Previous Post

ट्रेंट बोल्ट के केंद्रीय अनुबंध से बाहर निकलने के फैसले पर स्कॉट स्टायरिस ने दी प्रतिक्रिया

Next Post

ससेक्स की तरफ से खेलते हुए पुजारा ने ठोंका लगतार दूसरा शतक, बनाए 131 गेंदो में 174 रन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ससेक्स की तरफ से खेलते हुए पुजारा ने ठोंका लगतार दूसरा शतक, बनाए 131 गेंदो में 174 रन

ससेक्स की तरफ से खेलते हुए पुजारा ने ठोंका लगतार दूसरा शतक, बनाए 131 गेंदो में 174 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV