• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 30, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में कोई मैच नहीं खेला लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2023 सीजन के लिए किया रिटेन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 19, 2022
in Stats
0
4 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल 2022 में कोई मैच नहीं खेला लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2023 सीजन के लिए किया रिटेन

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम के नए विदेशी खिलाड़ी जैसे टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस को कायरन पोलार्ड के संन्यास के बाद टीम की विरासत को आगे बढ़ाना होगा।

मुंबई आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रही थी। इसी वजह से वो अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रहे थे। अब टीम ने आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले कई गेंदबाजों को रिलीज किया।

मुंबई फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किए गए कुछ बड़े नामों में जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन और मयंक मारकंडे शामिल हैं।

एमआई को अपने स्क्वॉड कुछ नए गेंदबाजों की आवश्यकता होगी जबकि रिलीज हुई खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में कई मैचों में मुंबई इंडियंस को रिप्रेजेंट किया था।

वहीं चार खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो आईपीएल 2022 में बेंच पर ही बैठे रहे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन कर दिया। तो आज हम आपको उन्हीं 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

1. मो. अरशद खान

मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड में कुछ ऐसे युवाओं को बरकरार रखा है जिन्होंने आईपीएल 2022 में कोई मैच नहीं खेला था। उनमें से एक मोहम्मद अरशद भी हैं।

अरशद खान. गोपालगंज के 24 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 3 लिस्ट ए मैच खेले है और 37.66 के औसत की मदद से 3 विकेट लिए है।

2. अर्जुन तेंदुलकर

एक अन्य बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी विकल्प जिसे मुंबई ने नए सीजन के लिए बरकरार रखा है, उनका नाम अर्जुन तेंदुलकर हैं। वह घरेलू क्रिकेट में अपने स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वह पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। पिछले सीजन में उम्मीद की जा रही थी कि अर्जुन को खेलने का मौका मिलेगा लेकिन वो बेंच पर ही बैठे रहे।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन के टी20 करियर की बात की जाए तो 9 मैच खेले है और 6.60 के अच्छे इकॉनमी रेट की मदद से 12 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

3. आकाश मधवाल

अनकैप्ड खिलाड़ी आकाश मधवाल आईपीएल 2022 के लास्ट फेज में रिप्लेसमेंट के रूप में मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी में शामिल हो गए। मधवाल रुड़की के 28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है।

मधवाल के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 22 मैच खेले है और 7.43 के इकॉनमी रेट की मदद से 24 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी है।

4. जोफ्रा आर्चर

लिस्ट में शामिल होने वाले अंतिम खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 2020 में आईपीएल एमवीपी पुरस्कार जीतने के बाद से लीग में कोई मैच नहीं खेला है।

मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में चोटिल होने के बावजूद खरीदा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आईपीएल 2023 में वापसी करते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 35 मैच खेले है और 7.13 के इकॉनमी रेट की मदद से 46 विकेट लिए है।

Previous Post

भारत के सभी चार चयनकर्ताओं को किया गया बाहर, राष्ट्रीय टीम का बना दिया था मजाक

Next Post

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की प्रेडिक्शन, प्रिव्यू और ड्रीम 11

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की प्रेडिक्शन, प्रिव्यू और ड्रीम 11

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की प्रेडिक्शन, प्रिव्यू और ड्रीम 11

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV