• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 24, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 22, 2022
in Opinion
0
3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए अपने कोर ग्रुप के अधिकांश सदस्यों को बरकरार रखा है, हालांकि टीम इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले एडिशन में अंतिम स्थान पर रही थी।

वे आईपीएल 2023 नीलामी में लगभग तयशुदा बल्लेबाजी यूनिट और टीम में जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी के साथ शामिल होंगे।

हालाँकि, मुंबई इंडियंस टीम में कुछ खाली स्थान हैं, जिनमें सबसे बड़ा ऑलराउंडर है। वहीं अनुभवी खिलाड़ी कायरन पोलार्ड भी आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

वह अब 5 बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे। इसलिए, मुंबई को उनके रिप्लेसमेंट की आवश्यकता होगी।

साथ ही मुंबई को गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के लिए बैकअप की जरूरत है क्योंकि दोनों चोटिल खिलाड़ी हैं।

तो आज हम आपको उन 3 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में टारगेट कर सकती हैं।

1. कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन आईपीएल नीलामी में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे है और लगभग सभी फ्रेंचाइजी की नजरें ऑस्टलिया के इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने पर होंगी।

वह एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर है जो कायरन पोलार्ड की कैटेगरी में फिट बैठता हैं। ग्रीन की खास बात यह है कि वह 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

ग्रीन टॉप आर्डर के बल्लेबाज के साथ-साथ फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। ग्रीन जैसा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए कई समस्याओं का समाधान कर सकता हैं।

2. दुष्मंथा चमीरा

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा इंटरनेशनल मैचों में अपने देश के लिए सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक रहे हैं। वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे।

तेज गेंदबाजी यूनिट में चमीरा एक शानदार बैकअप विकल्प हो सकता हैं। अगर मुंबई इंडियंस बुमराह और आर्चर को डेथ ओवरों में प्रमुखता से इस्तेमाल करना पसंद करता है तो चमीरा नई गेंद का विकल्प भी हो सकते हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमीरा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 12 मैच खेले है और 8.73 के इकॉनमी रेट की मदद से 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

3. एंड्रयू टाय

इस लिस्ट में एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाय एक अंडररेटेड टी20 खिलाड़ी हैं।

वह सभी परिस्थितियों में विकेट लेने की कला जानता है। यदि मुंबई उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में टाय को अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

टाय के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 30 मैच खेले है और 8.59 के इकॉनमी रेट की मदद से 42 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी है।

Tags: आईपीएल नीलामी 2022
Previous Post

2 विदेशी ऑलराउंडर जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में ड्वेन ब्रावो को रिप्लेस करने के लिए कर सकती हैं टारगेट

Next Post

12 साल बाद वापसी कर रहे जयदेव उनादकट ने मचाया धमाल, भारत मजबूत स्थिति में

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
12 साल बाद वापसी कर रहे जयदेव उनादकट ने मचाया धमाल, भारत मजबूत स्थिति में

12 साल बाद वापसी कर रहे जयदेव उनादकट ने मचाया धमाल, भारत मजबूत स्थिति में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV