• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 21, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

आईपीएल 2023 की नीलामी अभी कोच्चि में हो रही है। बहुत सारी टीमें इवेंट में बहुत पैसा खर्च कर रही हैं। कई रिकॉर्ड पहले ही टूट चुके हैं। इसमें अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी शामिल हो गयी है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि केएल राहुल की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को 16 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। वहीं उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था।

निकोलस ने अबू धाबी में हुई टी10 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी चीज का इनाम उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी में मिला है। वेस्टइंडीज का यह पूर्व कप्तान पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा था।

फ्रेंचाइजी ने जिस प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की थी वो वैसा नहीं कर पाए। हैदराबाद की टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था।

बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरन ने आईपीएल 2022 में 14 मैच खेले थे और 144.34 के स्ट्राइक रेट की मदद से 306 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

हेनरिक क्लासेन को भी मिली काफी बढ़िया कीमत

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन को भी काफी बढ़िया कीमत मिली। आईपीएल 2023 में उनका बेस प्राइस एक करोड़ था लेकिन हैदराबाद ने उन्हे 5.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा लिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन बाजी हैदराबाद ने मार ली। क्लासेन ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में भी हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

वहीं इंग्लैंड के लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टोपली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ में खरीद लिया। आपको बता दे कि उनका बेस परोसे 75 लाख था।

ईशांत शर्मा और जयदेव उनादकट बेस प्राइस में बिके

वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को 1.50 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ लिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को 50 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया।

इसके अलावा 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को लखनऊ ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया।

इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन और ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम ज़म्पा को कोई खरीददार नहीं मिला जो हैरान कर देने वाला है। वहीं मयंक मारकंडे को हैदराबाद ने 50 लाख में अपने साथ जोड़ लिया।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद को उनके 2 करोड़ के बेस प्राइस में हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल कर लिया।

इसके अलावा इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया।

Previous Post

सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

Next Post

5 खिलाड़ी जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और इस कारण वो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और  इस कारण वो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

5 खिलाड़ी जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और इस कारण वो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV