• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 30, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

सलामी बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शतकों के बाद मध्यक्रम हुआ फिर से फ्लॉप, 425 बनाने से चूका भारत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 24, 2023
in News
0
सलामी बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शतकों के बाद मध्यक्रम हुआ फिर से फ्लॉप, 425 बनाने से चूका भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जा रहा है। टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किये। उन्होंने मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज की जगह युजवेंद्र चहल को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने हेनरी शिपली की जगह जैकब डफी को खिलाया। तीसरे वनडे मैच में कीवी कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने 10 ओवरों में 82 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने जहां 33 गेंद में वहीं कप्तान रोहित ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

दोनों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने 24 ओवर में 200* रन जोड़ डालें। वहीं 26वें ओवर में रोहित ने 83 गेंद में अपने वनडे करियर का 30वां शतक जड़ दिया।

वहीं गिल ने उसी ओवर में 72 गेंद में अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया। हालांकि इसके अगला ओवर करने आये माइकल ब्रेसवेल ने कप्तान रोहित को आउट कर दिया।

आउट होने से पहले उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 212(157) रन जोड़े। रोहित ने 85 गेंद में 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद गिल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 13 चौके और 5 छक्के की मदद से 112 रन की शतकीय पारी खेली।

गिल के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर ईशान किशन आये। विराट ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 38(40) रन जोड़े। इसके बाद किशन रन आउट हो गए। किशन ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आये। हालांकि थोड़ी देर बाद डफी ने कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने 27 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या आये। वहीं थोड़ी ही देर बाद सूर्या डफी की गेंद पर आउट हो गए। सूर्या ने 9 गेंद में 2 छक्के की मदद से 14 रन बनाये।

स्काई के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर आये। हालांकि वो हार्दिक का ज्यादा साथ नहीं दे पाए और टिकनर की गेंद पर आउट हो गए।

सुंदर ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आये। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से सातवें विकेट के लिए 54(34) रन जोड़े।

इस साझेदारी को टिकनर ने शार्दुल को आउट करते हुए तोड़ा। आउट होने से पहले शार्दुल ने 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कुलदीप यादव आये।

वहीं हार्दिक ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने वनडे करियर का 9वां अर्धशतक जड़ दिया। यह अर्धशतक उन्होंने 36 गेंदों में जड़ा। हालांकि वो अर्धशतक जड़ने के बाद उसी ओवर में आउट हो गए।

वो 38 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर उमरान मलिक आये। अंत में भारतीय टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

कुलदीप 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं उमरान 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट तेज गेंदबाज डफी और ब्लेयर टिकनर ने लिए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

Previous Post

5 रिकॉर्ड जो रिकी पोंटिंग ने बनाये है और उन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है

Next Post

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कराई वापसी, भारत जीता

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कराई वापसी, भारत जीता

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कराई वापसी, भारत जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV