• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 30, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने कसा शिकंजा, अश्विन और जडेजा ने किया दमदार प्रदर्शन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 9, 2023
in News
0
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने कसा शिकंजा, अश्विन और जडेजा ने किया दमदार प्रदर्शन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर में खेला रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए है।

वो अब ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 100 रन पीछे है। इस मैच में भारत की तरफ से दो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत अपना डेब्यू कर रहे है। वहीं गिल के खेलने की संभावना थी लेकिन उनको नहीं खिलाया गया।

पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि उस्मान ख्वाजा को दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने 1(3) रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। हालांकि अगले ही ओवर में डेविड वार्नर को मोहम्मद शमी ने 1(5) रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। लाबुशेन ने उनके साथ पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले सेशन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

पहले सेशन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर में 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए। लाबुशेन और स्मिथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 74(179) रन की साझेदारी कर चुके हैं।

लाबुशेन 110 गेंद में 8 चौके की मदद से 47 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं स्मिथ 74 गेंद में 3 चौके की मदद से 19 रन बनाकर क्रीज पर है।

लंच के बाद जब मैच शुरू हुआ तो लाबुशेन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 36वां ओवर करने आये रविंद्र जडेजा की गेंद पर 49(123) रन के स्कोर पर आउट हो गए।

उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर मैट रेनशॉ आये। हालांकि जडेजा ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया। रेनशॉ के जानें के बाद क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब आये।

वो स्मिथ के साथ 5वें विकेट के लिए 25 रन ही जोड़ पाए। इस साझेदारी को जडेजा ने स्मिथ को आउट करते हुए तोड़ा। स्मिथ ने 107 गेंद में 7 चौको की मदद से 37 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने एलेक्स कैरी आये। उन्होंने छठे विकेट के लिए हैंड्सकॉम्ब के साथ 53(68) रन जोड़े। इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने कैरी को आउट करते हुए तोड़ा।

यह अश्विन का टेस्ट क्रिकेट में 450वां विकेट था। इसी के साथ वो सबसे तेजी से 450 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। कैरी ने 33 गेंद में 7 चौको की मदद से 33 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस आये।

हालांकि वो भी ज्यादा देर तक हैंड्सकॉम्ब का साथ नहीं दे पाए और अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर टॉड मर्फी आये।

वो बिना खाता खोले 0(5) के स्कोर पर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर नाथन लियोन आये। वहीं कुछ देर बाद टी ब्रेक हो गया।

टी ब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन है और वो संघर्ष कर रहे है। हैंड्सकॉम्ब 69 गेंद में 4 चौको कीमदद से 29 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।

भारत की तरफ से जडेजा ने 4, अश्विन ने 2 विकेट लिए। वहीं शमी और सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया। टी ब्रेक के बाद तीसरा ओवर करने आये जडेजा ने हैंड्सकॉम्ब को पवेलियन की राह दिखा दी।

हैंड्सकॉम्ब ने 84 गेंद में एक चौके की मदद से 31 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्कॉट बोलैंड आये। अश्विन ने उन्हें 1(8) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 63.5 ओवरों में 177 के स्कोर पर सिमट गयी। भारत की तरफ से 5 महीने बाद टीम में वापसी कर रहे जडेजा ने 5 विकेट लिए। अश्विन ने 3 और सिराज-शमी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल आये। रोहित ने पहला ओवर करने आये कमिंस को 3 चौके और एक सिंगल सहित 13 रन बटोरे।

रोहित ने पहले विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 76(138) रन जोड़े। इस साझेदारी को डेब्यूटेंट मर्फी ने राहुल को आउट करते हुए तोड़ा। राहुल ने 71 गेंद में एक चौके की मदद से 20 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये। वहीं भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। स्टंप्स तक भारत ने 24 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाये।

रोहित 69 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे है। वहीं अश्विन 0(5) के स्कोर पर नाबाद है।

Previous Post

गिल के शतक के बाद पांड्या ने झटके 4 विकेट भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से हराया

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV