• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

2 विदेशी ऑलराउंडर जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में ड्वेन ब्रावो को रिप्लेस करने के लिए कर सकती हैं टारगेट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 21, 2022
in News
0
2 विदेशी ऑलराउंडर जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में ड्वेन ब्रावो को रिप्लेस करने के लिए कर सकती हैं टारगेट

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ड्वेन ब्रावो को 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है।

हालाँकि टीम में अभी भी दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस हैं लेकिन ब्रावो की जगह लेने के लिए एक और क्रिकेटर की आवश्यकता होगी।

ऐसे में आईपीएल 2023 की नीलामी में फ्रेंचाइजी किसी ऑलराउंडर को टारगेट कर सकती हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

तो उसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन दो विदेशी ऑलराउंडरों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें सीएसके आईपीएल 2023 नीलामी में ड्वेन ब्रावो की जगह लेने के लिए टारगेट कर सकती हैं।

1) बेन स्टोक्स

इस लिस्ट में टॉप पर बेन स्टोक्स अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। अगर बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो वह सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का ख़िताब जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में 49 गेंद में नाबाद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बना दिया था।

चेन्नई को अपने मिडिल आर्डर में सुधार करने की आवश्यकता है और डेथ ओवरों में रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी का समर्थन करने के लिए एक खिलाड़ी की भी आवश्यकता हो सकती हैं।

बेन स्टोक्स इस तरह की भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं हो सकते हैं लेकिन वह बाजार में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं। इसके अलावा वो गेंदबाजी भी करते हैं।

वह एक गेंदबाज के रूप में भले ही ब्रावो की जगह न लें लेकिन वो चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी की मदद कर सकते हैं। ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी में उनकी डिमांड काफी बढ़ गयी है।

कई फ्रेंचाइजी उन पर नजरें गड़ाए हुए बैठी है। स्टोक्स बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को जितवा सकते हैं और इसकी झलक उन्होंने कई बार दिखाई है।

इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 43 मैच में 920 रन बनाये है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.5 का रहा है।

स्टोक्स के नाम आईपीएल में 2 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज है। वहीं 37 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे है। इस दौरान उन्होंने 8.56 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

2) सैम करन

सैम करन उन विदेशी ऑलराउंडरों में से एक हैं जिन्हें सीएसके आईपीएल 2023 मिनी नीलामी में ड्वेन ब्रावो को रिप्लेस करने के लिए टारगेट कर सकता हैं। वो आईपीएल में आखिरी बार सीएसके की तरफ से ही खेले थे।

वह वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ब्रावो की जगह लेने के लिए सही उम्मीदवार है। इसलिए, युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी पूरी कोशिश कर सकती हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले करन डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में ब्रावो की जगह ले सकते हैं। करन के पास पावरप्ले में भी अच्छा करने की महारत हासिल है।

बल्ले से वह इस समय ब्रावो से ज्यादा काबिल हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर क्रम और निचले क्रम दोनों में खेल सकते हैं, हालांकि सीएसके उन्हें पिंच हिटर के रूप में इस्तेमाल करना चाहेगी।

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास बड़ा पर्स है। इसलिए, धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के लिए उन्हें अपने साथ जोड़ना मुश्किल होने वाला है।

Tags: आईपीएल नीलामी 2022
Previous Post

4 घरेलू अनकैप्ड खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 नीलामी में 5 करोड़ से अधिक कमा सकते हैं

Next Post

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

3 विदेशी खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2023 की नीलामी में निशाना बना सकती हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV