महिला एशिया कप टी20 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस फाइनल मैच को भारत ने 8 विकेट से जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
इस लिस्ट में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके साथ पारी की शुरुआत करने अनुष्का संजीवनी
आयी।
ये दोनों ही बल्लेबाज जल्दी रन आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका नियमित अंतराल पर विकेट खोता रहा। इस वजह से श्रीलंका का 10 ओवर में स्कोर 7 विकेट खोकर 26 रन था।
अंत में श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 61 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आयी इनोका राणावीरा ने बनाये।
उन्होंने 22 गेंद में 2 चौको की मदद से 18* रन बनाये। वहीं अचिनी कुलसुरिया 6(13) रन बनाकर नाबाद रही। राणावीरा के अलावा ओशादी रणसिंघे ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच पायी।
उन्होंने 20 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाये। श्रीलंका की टीम बॉउंड्री के रूप में केवल 5 चौके ही लगा पायी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने लिए।
उन्होंने 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड, स्नेह राणा ने 2-2 बल्लेबाज को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इस साझेदारी में स्मृति ज्यादा आक्रामक रही।
इस साझेदारी को इनोका राणावीरा ने शैफाली को आउट करते हुए तोड़ा। शैफाली ने 8 गेंद में 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी।
हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पायी और 4 गेंद में 2 रन बनाकर कविशा दिलहारी की गेंद पर आउट हो गयी। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने के लिए आयी।
अंत में भारतीय महिला टीम ने 8.3 ओवरों में मैच को अपने नाम कर लिया। मंधाना 25 गेंद में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की पारी खेली।
वहीं कप्तान हरमनप्रीत 14 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रही। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी और इनोका राणावीरा ने एक- एक विकेट लिया।
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
भारत के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका राणावीरा, अचिनी कुलसुरिया।