• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, March 30, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रनों से हराया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 11, 2023
in Match Highlights
0
रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 135 रनों से हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 32.3 ओवरों में 91 रन पर ऑलआउट करते हुए मैच को तीसरे ही दिन पारी और 132 रन के विशाल अंतर से जीत लिया।

भारत ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 114 ओवर में 7 विकेट खोकर 321 रन बना लिए थे। जडेजा उस समय 170 गेंद में 9 चौके की मदद से 66 रन पर नाबाद थे। वहीं अक्षर 102 गेंद में 8 चौके की मदद से 52 रन बनाकर खेल रहे थे।

वहीं जब तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो जडेजा ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और टॉड मर्फी का शिकार बन गए। जडेजा ने 185 गेंद में 9 चौके की मदद से 70 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद शमी आये। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ तेजी से 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस साझेदारी को भी मर्फी ने शमी को आउट करते हुए तोड़ा।

शमी ने आउट होने से पहले 47 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 37 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद सिराज आये।

अंत में भारतीय टीम 139.3 ओवर में 400 के स्कोर पर सिमट गयी। आखिरी विकेट के रूप में अक्षर को पैट कमिंस ने आउट किया। अक्षर ने 174 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं सिराज 19 गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 223 रन की बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 8 विकेट टॉड मर्फी ने लिए। वहीं कप्तान कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने एक विकेट लिया।

वहीं जब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आये तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि उस्मान ख्वाजा मात्र 5(9) रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मार्नस लाबुशेन आये। हालाँकि वो भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 28 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर स्टीव स्मिथ आये। वहीं थोड़ी देर बाद अश्विन ने डेविड वार्नर को आउट कर दिया। वार्नर ने 41 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाये।

वार्नर के जानें के बाद क्रीज पर मैट रेनशॉ आये लेकिन वो मात्र 2(7) रन बनाकर अश्विन का शिकार बन गए।

रेनशॉ के बाद क्रीज पर पीटर हैंड्सकॉम्ब आये वो भी स्मिथ का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाए और 6 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

हैंड्सकॉम्ब के आउट होने के बाद क्रीज पर एलेक्स केरी आये। अश्विन ने उन्हें भी जल्दी ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। केरी ने 6 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान पैट कमिंस आये। कमिंस को 1(13) रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने अपना शिकार बना लिया। कमिंस के आउट होने के बाद क्रीज पर मर्फी आये।

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 72 रन हो गया था और वो अभी भी भारत की बढ़त से 151 रन पीछे थे। मर्फी भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए और 2(15) रन के स्कोर पर अक्षर को अपना विकेट दे बैठे।

मर्फी के जानें के बाद क्रीज पर नाथन लियोन आये। वो भी ज्यादा देर तक स्मिथ का साथ नहीं दे पाए और 20 गेंद में 2 चौको की मदद से 8 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर आखिरी बल्लेबाज के रूप में स्कॉट बोलैंड आये। हालांकि वो 0 के स्कोर पर शमी की गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया 32.3ओवरों में 91 रन पर ढेर हो गयी।

ऑस्ट्रेलिया यह मैच तीसरे ही दिन पारी और 132 रन के विशाल अंतर से हार गयी। दूसरी पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट अश्विन ने लिए। वहीं जडेजा- शमी ने 2-2 और अक्षर ने एक विकेट लिया।

Previous Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने ली विशाल बढ़त, रोहित का शतक व जडेजा और अक्षर ने जड़े पचासे

Next Post

5 भारतीय जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 भारतीय जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे

5 भारतीय जो 2023 या 2025 में अपनी आखिरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV