• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

निचले क्रम में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, फिर शिवम मावी ने बरपाया कहर, भारत जीता

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 3, 2023
in Match Highlights
0
निचले क्रम में दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, फिर शिवम मावी ने बरपाया कहर, भारत जीता

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 2 रन से जीत लिया।

इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज शिवम मावी ने अपना डेब्यू किया। वहीं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने डेब्यूटेंट गिल और ईशान किशन आये। श्रीलंका की तरफ से पहला ओवर कसुन राजिथा ने डाला। किशन ने इस ओवर में 2 चौके, एक छक्का और एक डबल सहित कुल 17 रन बटोरे।

एक रन वाइड के रूप में आया। श्रीलंका की तरफ से दूसरा ओवर करने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका आये थे। किशन और गिल ने पहले विकेट के लिए 2.3 ओवरों में 27 रन जोड़े।

इस साझेदारी को महीश तीक्ष्णा ने गिल को आउट करते हुए तोड़ा। गिल ने 5 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाये। वो अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू को यादगार नहीं बना पाए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 10 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर चामिका करुणारत्ने की गेंद पर आउट हो गए।

सूर्या के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन आये। वो भी ज्यादा देर ईशान का साथ नहीं दे पाए और 6 गेंद में 5 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर आउट हो गए।

संजू के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या आये। उन्होंने ईशान के साथ चौथे विकेट के लिए 31(22) रन जोड़े।

इस साझेदारी को वानिन्दु हसरंगा ने ईशान किशन आउट करते हुए तोड़ा। ईशान ने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए दीपक हुड्डा आये।

हालांकि कुछ देर बाद कप्तान हार्दिक को तेज गेंदबाज मदुशंका ने आउट कर दिया। हार्दिक ने 27 गेंद में 4 चौको की मदद से 29 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये।

दीपक ने अक्षर के साथ छठे विकेट के लिए तेजी से 68(35)* रन जोड़े। इसी वजह से भारत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।

अक्षर 20 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दीपक ने 23 गेंद में 4 छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली।

श्रीलंका क्रिकेट टीम की तरफ से दिलशान मदुशंका, चामिका करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा और महीश तीक्ष्णा ने एक-एक विकेट लिया।

श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने पथुम निसंका और कुसल मेंडिस आये। हालांकि श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि डेब्यूटेंट शिवम मावी ने अपने पहले ही ओवर में निसंका को 1(3) रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा आये। हालांकि उन्हें भी मावी ने अपने अगले ओवर में आउट कर दिया।

डी सिल्वा ने 6 गेंद में 2 चौको की मदद से 8 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर चरित असलंका आये। कुसल उनके साथ 23(24) रन ही जोड़ पाए।

इस साझेदारी को उमरान मलिक ने असलंका को आउट करते हुए तोड़ा। असलंका ने 15 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये। विकेटकीपर ईशान ने भागते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर भानुका राजपक्षे आये। हालांकि कुछ ही देर बाद हर्षल पटेल ने कुसल मेंडिस को आउट कर दिया।

मेंडिस ने 25 गेंद में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान दासुन शनाका आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद राजपक्षे को हर्षल पटेल ने आउट कर दिया।

राजपक्षे ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वानिन्दु हसरंगा आये। उन्होंने शनाका के साथ छठे विकेट के लिए 40 रन जोड़े।

इस साझेदारी को मावी ने हसरंगा को आउट करते हुए तोड़ा। हसरंगा ने 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर चामिका करुणारत्ने आये।

हालांकि कुछ देर बाद उमरान ने 17वें ओवर में कप्तान शनाका को आउट कर दिया। शनाका ने 27 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।

उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर महीश तीक्ष्णा आये। वो 4 गेंद में एक रन बनाकर मावी की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट हो जानें के बाद कसुन राजिथा क्रीज पर आये।

18 ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट खोकर 134 रन था। अंत में श्रीलंका को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। हार्दिक का एक ओवर बचा था लेकिन उन्होंने अक्षर को गेंद दी।

करुणारत्ने ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। 20 ओवर खत्म होने पर श्रीलंका की टीम 160 पर सिमट गयी और 2 रन से मैच हार गयी।

करुणारत्ने ने 16 गेंद में 2 छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाये। श्रीलंका के आखिरी 2 विकेट रन आउट के रूप में गिरे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट डेब्यूटेंट तेज गेंदबाज शिवम मावी ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं उमरान मलिक और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

Previous Post

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

Next Post

नए चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा – 135 से कम स्ट्राइक रेट तो टी20 में जगह नहीं, बाबर और रिज़वान उड़ा मजाक

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
नए चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा – 135 से कम स्ट्राइक रेट तो टी20 में जगह नहीं, बाबर और रिज़वान उड़ा मजाक

नए चयनकर्ता शाहिद अफरीदी ने कहा - 135 से कम स्ट्राइक रेट तो टी20 में जगह नहीं, बाबर और रिज़वान उड़ा मजाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV