• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 17, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

शानदार गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिलाई हार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 5, 2023
in Match Highlights
0
शानदार गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक, पर तेज गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दिलाई हार

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला गया था। श्रीलंका ने यह मैच 16 रन से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गयी।

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये। उन्होंने चोटिल संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को शामिल किया। वहीं हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को खिलाया।

यह उनका डेब्यू मैच है। वहीं श्रीलंका की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

श्रीलंका की तरफ से पारी की शुरुआत करने पथुम निसंका और कुसल मेंडिस आये। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दी। मेंडिस ज्यादा आक्रामक रहे।

उन्होंने दूसरा ओवर करने आये तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के ओवर में 2 चौके और एक छक्के सहित 19 रन बटोरे। इस ओवर में अर्शदीप ने बॉल डाली। श्रीलंका के दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 80(54) रन जोड़े।

इस साझेदारी में मेंडिस हावी रहे। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने मेंडिस को आउट करते हुए तोड़ा। मेंडिस ने 31 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर भानुका राजपक्षे आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 2(3) रन के निजी स्कोर पर उमरान मलिक की गेंद पर बोल्ड हो गए।

राजपक्षे के आउट होने के बाद क्रीज पर चरित असलंका आये। हालांकि कुछ देर बाद निसंका को अक्षर पटेल ने आउट कर दिया। निसंका ने 35 गेंद में 4 चौके की मदद से 33 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए धनंजय डी सिल्वा आये। हालांकि वो मात्र 3(6) रन बनाकर अक्षर की गेंद पर आउट हो गए। सिल्वा के आउट होने के बाद क्रीज पर वानिन्दु हसरंगा आये।

हालांकि कुछ देर बाद उमरान ने असलंका को आउट कर दिया। असलंका ने 19 गेंद में 4 छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। उमरान ने इसके बाद अगली गेंद पर हसरंगा को 0(1) के स्कोर पर आउट कर दिया।

अंत में कप्तान दासुन शनाका ने 22 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से श्रीलंका 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया।

उन्होंने सातवें विकेट के लिए चमीका करुणारत्ने के साथ 68(27)* रन जोड़े। करुणारत्ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से नाबाद 11 रन बनाये।

इस मैच में भारत की गेंदबाजी काफी खराब रही। उन्होंने 7 नो बॉल डाली और उन पर करीब 31 रन बने। सबसे ज्यादा 5 नो बॉल अर्शदीप सिंह ने डाली। भारतीय गेंदबाजों ने कुल 7 नो बॉल डाली।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं एक विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने ईशान किशन और शुभमन गिल आये। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि ईशान किशन दूसरे ही ओवर में आउट हो गए।

उन्हें कसुन राजिथा ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर 2(5) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए डेब्यूटेंट राहुल त्रिपाठी आये।

राजिथा ने उसी ओवर की आखिरी गेंद पर गिल को आउट कर दिया। गिल ने 3 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव आये।

हालांकि अगले ओवर करने आये दिलशान मदुशंका ने पहली ही गेंद पर त्रिपाठी को आउट कर दिया। त्रिपाठी ने 5 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान हार्दिक आये।

हालांकि वो भी ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में सफल नहीं हो पाए और 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर चामिका करुणारत्ने की गेंद पर कैच आउट हो गए।

विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने शानदार कैच पकड़ा। हार्दिक के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर दीपक हुड्डा आये। हालांकि वो ज्यादा देर तक स्काई का साथ नहीं दे पाए।

दीपक 12 गेंद में 9 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये। उन्होंने सूर्या के साथ छठे विकेट के लिए 91(40) रन जोड़े।

अक्षर ज्यादा आक्रामक रहे। उन्होंने 14वां ओवर करने आये हसरंगा के ओवर में लगातार 3 छक्के जड़े। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर स्काई को सिंगल दिया।

वहीं सूर्यकुमार ने 5वीं गेंद पर छक्का जड़ा और आखिरी गेंद पर सिंगल किया। कुल मिलाकर हसरंगा के इस ओवर में 4 छक्के और 2 सिंगल सहित 26 रन बटोरे।

अक्षर ने मात्र 20 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। ये टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला अर्धशतक है। वहीं सूर्याकुमार यादव ने भी 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

हालांकि अर्धशतक जड़ने के बाद वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। वो 36 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर मधुशंका की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शिवम मावी आये। भारत को आखिरी 4 ओवर में 58 रन चाहिए थे और उनके 4 विकेट बचे थे। मावी ने अक्षर के साथ सातवें विकेट के लिए तेजी से 41(22) रन जोड़े।

इस साझेदारी को शनाका ने आखिरी ओवर में अक्षर को आउट करते हुए तोड़ा। अक्षर ने 31 गेंद में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

अक्षर जब आउट हुए तब भारत को 3 में 18 चाहिए थे। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उमरान मलिक आये। अंत में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना पायी और 16 रन से मैच हार गयी।

आखिरी गेंद पर शनाका ने मावी को आउट कर दिया। मावी ने 15 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाये। उमरान 1(1) रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2-2 विकेट मधुशंका, शनाका और कसुन राजिथा ने लिए। वहीं एक-एक विकेट करुणारत्ने और हसरंगा ने लिए।

Previous Post

3 खिलाड़ी जो सनराइजर्स हैदराबाद के हो सकते हैं अगले कप्तान

Next Post

5 रिकॉर्ड जो वर्ष 2022 में विराट कोहली ने तोड़े

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 रिकॉर्ड जो वर्ष 2022 में विराट कोहली ने तोड़े

5 रिकॉर्ड जो वर्ष 2022 में विराट कोहली ने तोड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV