• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

ग्लेन मैक्सवेल की बॉडी मसाज करते हुए दिखाई दिए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 7, 2022
in Feature
0
ग्लेन मैक्सवेल की बॉडी मसाज करते हुए दिखाई दिए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल 2022 में कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल की बॉडी मसाज करते हुए दिखाई दिए। कोहली का मसाज करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में ग्लेन मैक्सवेल को बॉडी मसाज देते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि विराट कोहली अपने आगे बैठे ग्लेन मैक्सवेल की पीठ पर अपना हाथ मार रहे है।

kolhi maxwell 😭😭 #RCBvsRR pic.twitter.com/8jEAn9io8b

— django_ (@dace7735) April 5, 2022

हालांकि इस मैच में कोहली का बल्ला खामोश नहीं रहा। वो इस मैच में मात्र 5 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वो 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।

ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले सीजन में बैंगलोर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2021 में 15 मैच खेले थे। इन मैचों में उन्होंने 42.75 की औसत और 144.10 के स्ट्राइक रेट की मदद से 513 रन अपने खाते में जोड़े थे।

इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले है। उनके इसी प्रदर्शन के कारण बैंगलोर ने उन्हें 11 करोड़ में रिटेन किया था। मैक्सवेल के अलावा बैंगलोर ने विराट कोहली को 15 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ में रिटेन किया था।

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 97 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 25.23 की औसत और 151.84 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2018 रन बनाये है।

इस दौरान वो 12 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। इसके अलावा उन्होंने पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए 41.59 की औसत और 29.18 की औसत के साथ 22 विकेट लिए है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.55 का रहा है।

मैक्सवेल के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 7 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 26.08 की औसत और 59.47 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाये है। इस दौरान वो 1 शतक लगाने में कामयाब रहे है।

इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 116 वनडे मैच भी खेले है। मैक्सवेल ने इन मैचों में 34.36 की औसत और 125.44 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3230 रन बनाये है।

मैक्सवेल ने इस दौरान 2 शतक और 22 अर्धशतक लगाए है। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 52.61 की औसत और 55.69 के स्ट्राइक रेट के साथ 51 विकेट अपने नाम किये है।

वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को 84 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 30.97 की औसत और 154.00 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1982 रन बनाये है।

इस दौरान वो 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 34 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

मैक्सवेल इस साल भी आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे। वो बल्लेके साथ-साथ गेंद से भी टीम को विकेट निकालकर दे सकते हैं।

आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फुल टीम: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंडु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)

जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल

Previous Post

शिखर धवन के प्रपोजल को लड़की ने किया रिजेक्ट तो गब्बर ने कहा- कोहिनूर हीरा छोड़ रही हो तुम

Next Post

राजस्थान रॉयल्स को झटका, बड़ा ऑलराउंडर आईपीएल 2022 से हुआ बाहर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
राजस्थान रॉयल्स को झटका, बड़ा ऑलराउंडर आईपीएल 2022 से हुआ बाहर

राजस्थान रॉयल्स को झटका, बड़ा ऑलराउंडर आईपीएल 2022 से हुआ बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV