• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, March 25, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

Nitish by Nitish
July 29, 2021 - Updated on November 15, 2021
in Feature
0
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

 भारतीय कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में दुनियां के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। विराट क्रिकेट की दुनिया का वह सितारा है जिसने इस खेल के स्तर को और ऊंचा कर दिया है। कोई भी प्रारूप हो, कोई भी मैदान हो या सामने कोई भी बॉलर, विराट का बल्ला हमेेशा रनों की बारिश करने को बेताब रहता है।

विराट ने 2008 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था और तब से अब तक वह कई सारे कीर्तिमान बना चुके है। वनडे क्रिकेट में विराट सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक शतक के रिकॉर्ड से मात्र 6 शतक दूर है।

विराट 2014 और 2016 में हुए दो टी-ट्वेंटी विश्व कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर चुके है। वनडे में सबसे तेज 8000 रन, 9000 रन, 10,000 रन, 11,000 रन और 12,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है।

आईसीसी द्वारा विराट को दशक (2011-2020) का सबसे बेस्ट खिलाड़ी भी चुना जा चुका है। विराट अपने खेल को उस पायदान पर ले जा चुके है जहा उनके मैदान पर उतरते ही प्रसंशको को उनसे शतक की उम्मीद रहती है।

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 130 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले एशियाई है। हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी हुए सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली लगातार तीसरे साल टॉप 100 में शामिल है।


इस आर्टिकल हम आपको बताने जा रहे है, विराट कोहली की कमाई और संपत्ति के बारे में :

विराट ने पिछेल कुछ सालों में मैदान और मैदान के बाहर कई मुकाम हासिल किए है। जहा एक तरफ विराट ने क्रिकेट के मैदान पर रन बनाए है तो वही इसी के बदौलत मैदान के बाहर पैसे भी बनाए है। आज विराट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक है।

विराट की संपत्ति

विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 980 करोड़ रुपए की है। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में काफी उछाल आया है।

विराट कोहली की कमाई

विराट कोहली सभी प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान हैं। उनका बीसीसीआई के साथ ग्रेड ए प्लस अनुबंध है। जिसके जरिए उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा टेस्ट, वनडे और टी ट्वेंटी खेलने के लिए अलग से प्रत्येक मैच के अनुसार फी दिया जाता है।

आईपीएल से कमाई

विराट कोहली आईपीएल के पहले संस्करण से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े हुए है। टीम ने उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर लिया था, लेकिन उनके हुनर को देखते हुए उन्हें साल 2013 में टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया। विराट की कप्तानी में बैंगलोर ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

मगर विराट टीम को अब तक एक भी खिताब नहीं जीता पाए। आज विराट बैंगलोर टीम का अहम हिस्सा है यही वजह है कि टीम उन्हें प्रत्येक सीजन के 17 करोड़ रुपए देती है। जो कि आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी को दी जाने वाली राशि से ज्यादा है।

ब्रांड एंडोर्समेंट

विराट की ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए होती है। क्रिकेट के आलावा उनके के पास कई सारे ब्रांड एंडोर्समेंट हैं, जिससे वह करोड़ों कमाते है। विराट कोहली wrogn, वन8, पुमा, एमआरएफ और ऑडी जैसे कई प्रमुख ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली इन ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए प्रति वर्ष लगभग 178.77 करोड़ रुपये कमाते हैं।

विराट का घर

वर्तमान में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मुंबई के वर्ली में 7000 वर्ग फुट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते है। इस घर की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसके अलावा कोहली ने अपने लिए 34 करोड़ की एक हवेली भी बनवाई है।

गाड़ियों का शौक

बाकी क्रिकेटरों की तरह कोहली भी गाड़ियों का शौक रखते है। उनके पास आर8 वी10 प्लस, आर8एलएमएक्स, ऑडी आरएस5, ऑडी Q8, लैंड रोवर वोग, लैंबोर्गिनी गल्लार्डो, Bentley Flying Spur और Bentley Continental GT सहित कई अन्य गाड़ियों का कलेक्शन है।

Tags: CricketCricket NewsVirat Kohli
Next Post

रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की Top 5 पारियां

Nitish

Nitish

Next Post
रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की Top 5 पारियां

रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की Top 5 पारियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV