• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

शार्दुल ठाकुर ने करो या मरो के मुकाबले में 4 विकेट लेकर दिल्ली को दिलाई जीत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 16, 2022 - Updated on May 17, 2022
in Feature
0
शार्दुल ठाकुर ने करो या मरो के मुकाबले में 4 विकेट लेकर दिल्ली को दिलाई जीत

आईपीएल 2022 सीजन के 64 वें मैच में मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली ने पंजाब को 17 रन से हरा दिया।

इससे पहले जब इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था तब भी दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हरा दिया था। वहीं इस मैच में पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

वहीं दिल्ली ने श्रीकर भरत की जगह सरफराज खान और चेतन साकरिया की जगह खलील अहमद को खिलाया।

पंजाब के कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि लियाम लिविंगस्टोन ने पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मिचेल मार्श के साथ सरफराज खान ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने सरफराज को आउट करके तोड़ा। सरफराज ने 16 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये ललित यादव के साथ मार्श ने यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। इस साझेदारी को अर्शदीप ने ललित को आउट करते हुए तोड़ा।

ललित ने 21 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान ऋषभ पंत ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 3 गेंद में 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए।

पंत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये रोवमैन पॉवेल भी मार्श का ज्यादा देर साथ नहीं दे सके और 6 गेंद में 2 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

पॉवेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये अक्षर पटेल के साथ छठे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने मार्श को आउट करके तोड़ा।

मार्श ने 48 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की बदौलत 63 रन की पारी खेली। मार्श के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे शार्दुल ठाकुर 4 गेंद में 3 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर आउट हो गए।

दिल्ली की टीम ने अंत में 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाने में कामयाब रही। अक्षर 20 गेंद में 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं कुलदीप यादव 2 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं कगिसो रबाडा ने एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। इस साझेदारी को नॉर्खिया ने बेयरस्टो को आउट करते हुए तोडा।

बेयरस्टो ने 15 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये भानुका राजपक्षे भी 5 गेंद में एक चौके की मदद से 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए।

राजपक्षे के आउट होने के कुछ देर बाद ही धवन 16 गेंद में 3 चौको की मदद से 19 रन बनाकर शार्दुल की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। राजपक्षे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान मयंक बिना खाता खोले अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए।

मयंक के आउट होने के कुछ देर बाद ही लियाम लिविंगस्टोन 5 गेंद में 3 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये हरप्रीत बरार भी 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए।

बरार के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ऋषि धवन भी 12 गेंद में 4 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये राहुल चाहर के साथ जितेश ने आठवें विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को शार्दुल ने जितेश को आउट करते हुए तोड़ा। जितेश ने 34 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 44 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये रबाडा भी 2 गेंद में 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाकर शार्दुल को अपना विकेट दे बैठे।

अंत में पंजाब की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना पायी। वहीं राहुल चाहर 23 गेंद में 2 चौको और 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाकर नाबाद लौटे

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट शार्दुल ने लिए उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एनरिक नॉर्खिया को एक विकेट मिला।

Previous Post

3 खिलाड़ी जो काफी टेस्ट खेलने के बावजूद एक भी छक्का लगाने में रहे नाकाम

Next Post

जानिये कौन हैं आकाश मधवाल? मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में किया शामिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिये कौन हैं आकाश मधवाल? मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में किया शामिल

जानिये कौन हैं आकाश मधवाल? मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की जगह टीम में किया शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV