• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, March 27, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

SA 20 लीग में सबसे महँगे बिकने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 14, 2022
in Feature
0
SA 20 लीग में सबसे महँगे बिकने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की सूची

दक्षिण अफ्रीका एसए 20 लीग के पहले एडिशन के लिए 19 सितंबर को 314 खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। इस नीलामी में कुछ खिलाड़ी काफी महंगे रहे।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान कप्तान टेम्बा बावुमा और टेस्ट कप्तान डीन एल्गर नीलामी में अनसोल्ड रहे जोकि काफी हैरान कर देने वाला है।

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स SA 20 लीग की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 9.1 मिलियन रुपये में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपनी टीम में शामिल किया।

स्टब्स को अपने साथ जोड़ने के लिए एमआई केप टाउन और जोबर्ग सुपर किंग्स भी शामिल थे लेकिन अंत में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बाजी मार ली।

डीन एल्गर और कीगन पीटरसन सहित दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान टेम्बा बावुमा, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम को लीड करेंगे। वो और ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवायो नीलामी में अनसोल्ड गए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन और न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम, जिन्होंने हाल ही में नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था।

उन्हें भी किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जॉबबर्ग सुपर किंग्स, एमआई केप टाउन, सनराइजर्स ईस्टर्न केप और सुपर किंग्स ने मजबूत स्क्वॉड बनाया है।

विशेष रूप से, सभी 6 टीमों को एसए 20 लीग के पहले एडिशन के लिए प्री-ऑक्शन ड्राफ्ट में 5 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की आजादी थी।

एसए 20 लीग जनवरी 2023 में खेली जाएगी। इस लीग में खेलने जा रही सभी 6 टीमों का स्वामित्व इंडियन प्रीमियर लीग टीमों के फ्रेंचाइजी मालिकों के पास है।

SA 20 लीग में सबसे ज्यादा महँगे बिकने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

10. ड्वेन प्रीटोरियस- 4.1 मिलियन रैंड (डरबन सुपर जायंट्स)

9. तबरेज़ शम्सी – 4.3 मिलियन रैंड (पार्ल रॉयल्स)

8. रीज़ा हेंड्रिक्स- 4.5 मिलियन रैंड (जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स)

7. हेनरिक क्लासेन- 4.5 मिलियन रैंड (डरबन सुपर जायंट्स)

6. सिसांडा मगला- 5.4 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

5. डोनावन फरेरा- 5.5 मिलियन रैंड (जोहांसबर्ग सुपर किंग्स)

4. वेन पार्नेल- 5.6 मिलियन रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल्स)

3. मार्को जानसेन- 6.1 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

2. रिले रूसो- 6.9 मिलियन रैंड (प्रिटोरिया कैपिटल्स)

1. ट्रिस्टन स्टब्स- 9.2 मिलियन रैंड (सनराइजर्स ईस्टर्न केप)

Previous Post

मिचेल स्टार्क ने खेल भावना के विश्व-दूत और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को दी क्रीज नहीं छोड़ने की चेतावनी

Next Post

6 खिलाड़ी जिनका जन्म भारत में हुआ लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई के लिए खेलेंगे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
6 खिलाड़ी जिनका जन्म भारत में हुआ लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई के लिए खेलेंगे

6 खिलाड़ी जिनका जन्म भारत में हुआ लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यूएई के लिए खेलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV