आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी और यह अब कुछ दिनों बाद 29 मई को खत्म हो जाएगा। इस सीजन में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दो नई फ्रेंचाइजी के आने से कुल 10 टीमें खेलती हुई दिखाई दे रही है।
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले टीमों को उन खिलाड़ियों को रिटेन करना पड़ा था जिन्हें वे करना नहीं चाहते थे। इन खिलाड़ियों में से कुछ को फ्रैंचाइजी अपने साथ दोबारा जोड़ने में कामयाब रही और कुछ को जोड़ने में वो फेल हो गयी।
तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है जिनकी इस सीजन में सैलरी कम हुई है लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।
1. डेविड वॉर्नर
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 में डेविड वार्नर को 12.5 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी। हालांकि उनका सीजन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं गया था और टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद के चलते उन्हें आखिर के कुछ मैचों से बाहर भी कर दिया गया था।
वार्नर ने आईपीएल 2021 में 8 मैच खेले थे और 107.73 की स्ट्राइक रेट से 195 रन अपने नाम किये थे। इस दौरान वो 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। वार्नर इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रहे है।
उन्होंने इस सीजन में अभी तक 11 मैच खेले है और 151.96 के स्ट्राइक रेट की मदद से 427 रन बनाये है। इस दौरान वार्नर के बल्ले से 5 अर्धशतक देखने को मिले है।
2. दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 7.40 करोड़ की सैलरी दी थी। कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी 5.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल कर लिया था और उन्हें फिनिशर्स की भूमिका निभाने को दी थी।
कार्तिक इस सीजन में ये भूमिका अच्छे से निभा रहे थे। उन्होंने इस सीजन में 14 मैच खेले है और 191.33 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 287 रन बनाये है। इस दौरान वो 1 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।
3. कुलदीप यादव
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव पिछले साल कोलकाता टीम का हिस्सा थे। कोलकाता ने उन्हें पिछले साल सैलरी के रूप में 5.80 करोड़ रूपये दिए थे। हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था।
वहीं कुलदीप को मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ के उनके बेस प्राइस में उन्हें खरीद लिया था। इस सीजन में कुलदीप बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखा रहे है।
इस स्पिन गेंदबाज ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है और 8.45 के इकॉनमी रेट की मदद से 20 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है।
4. रिंकू सिंह
रिंकू सिंह 2021 में कोलकाता क नाईट राइडर्स की टीम में शामिल थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 80 लाख रुपये दिए थे। हालांकि उन्हें उस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
वहीं केकेआर ने उन्हें मेगा नीलामी में 55 लाख रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें ,मौके दिए और उन्होंने इन मौकों का जमकर फायदा उठाया।
इस सीजन में उन्होंने 7 मैच खेले और 148.72 के स्ट्राइक रेट की मदद से 174 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है।
5. एम एस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में धोनी ने 4 बार चैंपियन बनाया है। पिछले साल फ्रेंचाइजी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत दी थी। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले टीम ने उन्हें 12 करोड़ में दोबारा रिटेन कर लिया था।
इस सीजन में धोनी पिछले दो सीजन की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने इस सीजन में खेले 14 मैचों में 123.40 के स्ट्राइक रेट की मदद से 232 रन बनाये है। इस दौरान भी लगाने में कामयाब रहे है।