रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 में एक अच्छा प्रदर्शन किया था। बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया और क्वालीफायर 2 में जगह बनाई।
ऐसा लग रहा था कि आरसीबी अपने चैंपियनशिप सूखे को समाप्त कर देगी, लेकिन अब फैंस को इसके लिए आईपीएल 2023 तक इंतजार करना पड़ेगा।
आईपीएल 2023 की बात करें तो आरसीबी टीम मैनेजमेंट मौजूदा टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन करेगा। हालाँकि, वे कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला कर सकते हैं।
तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 से पहले रिलीज करने का फैसला कर सकते हैं।
1. शेरफेन रदरफोर्ड
वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1 करोड़ के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
वहीं जब ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 में शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो फ्रेंचाइजी ने शेरफेन रदरफोर्ड को मौका दिया।
शेरफेन रदरफोर्ड को बड़ी हिट लगाने के लिए जाना जाता है। हालांकि वो इस सीजन में बैंगलोर की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।
उन्होंने आईपीएल 2022 में 3 मैच खेले और 66 के स्ट्राइक रेट से केवल 33 रन ही बना पाए। वहीं इन 3 मैचों में उन्हें आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल पाया।
2. सिद्धार्थ कौल
सिद्धार्थ कौल ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें इस सीजन में आरसीबी के लिए केवल एक ही मैच खेलने को मिल पाया था।
उस मैच में, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 10.75 के इकॉनमी रेट के साथ 43 रन खर्च कर दिए लेकिन एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो पाए।
कौल को अगर टीम मैनेजमेंट सपोर्ट करता तो वो मैच विनर बन सकते हैं, लेकिन उन्हें एक मैच के बाद ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।
सिद्धार्थ कौल इसे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं।
उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 55 मैच खेले है और 8.63 के स्ट्राइक रेट की मदद से 58 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है।
3. आकाश दीप
एक और भारतीय तेज गेंदबाज जिसे आरसीबी आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं। इस अनकैप्ड तेज गेंदबाज ने इस सीजन में 5 मैच खेले और 10.88 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से पांच विकेट लिए।
बल्लेबाजों ने उनसे आसानी से रन बनाए है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 से पहले रिलीज कर सकती हैं।
4. अनुज रावत
अनुज रावत भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में आरसीबी की तरफ से 8 मैच खेले और 109.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से सिर्फ 129 रन ही बना पाए।
इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। अनुज इ इस सीजन में फ्रेंचाइजी ने जिस प्रदर्शन की उम्मीद की थी वो वैसा प्रदर्शन करने में फेल हो गए। इसी वजह से बैंगलोर अनुज को रिलीज कर सकती हैं।
5. मोहम्मद सिराज
मोहम्मद सिराज के खराब प्रदर्शन की वजह से टीम भले ही उनको रिलीज ना करना चाहे पर उनकी कीमत आरसीबी को उनको रिलीज करने के लिए मजबूर करने वाली है।
9 करोड़ की कीमत में रिटेन किये गए सिराज का प्रदर्शन इस रकम के आसपास खरीदे गए सभी गेंदबाजों में सबसे खराब रहा था। ऐसे में उनको रिलीज कर टीम सस्ते दाम में उनको वापस लेना चाहेगी।