• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 24, 2023
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में महंगे बिके लेकिन 2023 में रह सकते हैं अनसोल्ड

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 18, 2022
in Feature
0
4 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में महंगे बिके लेकिन 2023 में रह सकते हैं अनसोल्ड

आईपीएल 2023 अगला बड़ा टूर्नामेंट है जिसका भारत के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मिनी नीलामी अगले महीने 23 दिसंबर होगी और कई खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है।

कुछ खिलाड़ियों ने अपने बड़े मूल्य टैग के कारण अपने कॉन्ट्रैक्ट खो दिए, जबकि अन्य को पिछले सीजन में उनके खराब प्रदर्शन के कारण बरकरार नहीं रखा गया।

फिर भी, आईपीएल 2023 नीलामी वह जगह होगी जहां रिलीज किए गए अधिकांश नामों पर फिर से बोली लगाई जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन से खिलाड़ी अपनी पूर्व टीमों में वापसी करते हैं और कौन से नाम नई फ्रेंचाइजी से जुड़ते हैं।

इस बात की भी संभावना है कि रिलीज किए गए कुछ खिलाड़ी इस साल की नीलामी में बिना बिके रह जाएं। अगर ऐसा होता है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

तो आज हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने पिछली मेगा नीलामी में महंगे बिके थे लेकिन आईपीएल 2023 नीलामी में बिना बिके रह सकते हैं।

1. जेसन होल्डर

वेस्टइंडीज के एक और ऑलराउंडर जिन्होंने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में नयी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने होल्डर को 8.75 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था।

फ्रेंचाइजी ने उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की थी वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्हें रिलीज आकर दिया गया। हो सकता है आईपीएल 2023 की नीलामी में वो उन्हें कम कीमत पर दोबारा शामिल कर ले।

होल्डर ने आईपीएल 2022 में 12 मैच खेले और 131.82 के स्ट्राइक रेट की मदद से सिर्फ 58 रन ही बना पाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए 9.42 के खराब इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए।

2. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के गेंदबाजी ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे।

टीम में अच्छे भारतीय पेसर होने के बावजूद, हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने शेफर्ड के लिए मेगा नीलामी में बड़ी रकम खर्च कर दी। हैदराबाद ने उन्हें आईपीएल 2022 में अपने साथ जोड़ने के लिए 7.75 करोड़ खर्च किए।

हालांकि शेफर्ड को ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले वहीं जितने मौके उन्हें खेलने को मिले उनमें वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने आईपीएल 2022 में 3 मैच खेले जिसमें उन्होंने 10.89 के खराब इकॉनमी रेट से 3 विकेट अपने नाम किये है।

वहीं बल्लेबाजी करते हुए 141.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से अपने खाते में 58 रन ही जोड़ पाने में सफल हुए है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रन है।

3. ओडियन स्मिथ

इस लिस्ट में एक और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ओडियन स्मिथ ने अपनी जगह बनाई है। पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में उन्हें 6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था।

फ्रेंचाइजी ने दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की थी वो उस तरह का प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गए।

स्मिथ ने आईपीएल 2022 में 6 मैच खेले और 11.87 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से सिर्फ 6 विकेट ही लेने में कामयाब हो सके। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 51 रन ही बनाये।

4. क्रिस जॉर्डन

क्रिस जॉर्डन आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके है लेकिन उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है। इसके पीछे एक मुख्य कारण उनका इकोनॉमी रेट है।

जॉर्डन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 3.6 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया गया। हालांकि वो अपने प्राइस टैग को साबित करने में पूरी तरह से फेल हो गए।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2022 में 4 मैच खेले और 10.52 के खराब इकॉनमी रेट की मदद से सिर्फ 2 बल्लेबाजों को ही पवेलियन का रास्ता दिखा पाए।

इसी वजह से चेन्नई ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। अगर वो इस नीलामी में अनसोल्ड रहते हैं तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Previous Post

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, जानें पूर्व हेड कोच ने क्या कहा

Next Post

आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज हुए क्रिकेटरों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज हुए क्रिकेटरों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज हुए क्रिकेटरों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV