• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 24, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

रविंद्र जडेजा का भविष्य में भविष्य हुआ लगभग तय, आरसीबी ने मुंबई से किया ट्रेड, पोलार्ड और मिल्स होंगे रिलीज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 13, 2022
in Analysis
0
रविंद्र जडेजा का भविष्य में भविष्य हुआ लगभग तय, आरसीबी ने मुंबई से किया ट्रेड, पोलार्ड और मिल्स होंगे रिलीज

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2022 के सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि मुंबई जैसी टीम इस तरह का प्रदर्शन करेगी।

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने 14 मैच खेले जिसमें से उन्हें मात्र 4 में जीत और 10 में हार मिली। वो अंकतालिका में सबसे निचले पायदान(10वें) पर थे।

वहीं जी24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं 5 को रिलीज़ कर दिया है।

रिटेन किये गए खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा।

वहीं मुंबई ने ऋतिक शौकिन, कायरन पोलार्ड, फैबियन एलन, टायमल मिल्स और मयंक मार्कंडे को रिलीज कर दिया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन एमआई का पोलार्ड जैसे खिलाड़ी को रिलीज करना बहुत बड़ी बात हैं।

वेस्टइंडीज इस ऑलराउंडर ने आईपीएल में अपना डेब्यू मुंबई के लिए 2010 में किया था। इसके बाद से वो इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आ रहे थे। वो आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे।

पोलार्ड ने आईपीएल 2022 में 11 मैच खेले और 107.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से 144 रन बनाये है। वहीं 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.93 के इकॉनमी रेट की मदद से 4 विकेट ही लिए है।

वहीं आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। अब देखना यह दिलचस्प रहेगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी कैरिबियन के इस दिग्गज ऑलराउंडर के लिए बोली लगाती हैं।

इसके अलावा मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेड कर लिया है। मुंबई ने इससे पहले आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपने साथ जोड़ा था।

𝗕𝗟𝗨𝗘 & 𝗚𝗢𝗟𝗗. AGAIN!

Back to apli Mumbai after 3 seasons. Pace, swing & experience ➡️ Jason Behrendorff, lai bhari 🫡#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @JDorff5 pic.twitter.com/N4zZBX4jt9

— Mumbai Indians (@mipaltan) November 12, 2022

इसके बाद वह साल 2020 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 में जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर जेसन बेहरेनडॉर्फ को रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।

वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को उनके 75 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को किया रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने और मिचेल सेंटनर को रिलीज करने का फैसला किया है, वहीं उन्होंने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रिटेन कर लिया है।

इसी के साथ उन सभी अफवाहों को विराम लग गया है जिसमें कहा गया था कि जडेजा और फ्रेंचाइजी के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

सीएसके ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले ही एमएस धोनी की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। हालांकि उनकी कप्तानी में चेन्नई ने खराब प्रदर्शन किया।

इसके बाद जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी और धोनी फिर कप्तान बन गए। कुछ दिन बाद जडेजा चोटिल होकर आईपीएल 2022 से बाहर भी हो गए थे।

Previous Post

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2022 मैच की प्रेडिक्शन, प्रिव्यू और ड्रीम 11

Next Post

शॉन टेट ने उड़ाया इरफान पठान का मजाक तो ट्विटर पर फैंस ने दिखा दी पाकिस्तानी कोच को औकात

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
शॉन टेट ने उड़ाया इरफान पठान का मजाक तो ट्विटर पर फैंस ने दिखा दी पाकिस्तानी कोच को औकात

शॉन टेट ने उड़ाया इरफान पठान का मजाक तो ट्विटर पर फैंस ने दिखा दी पाकिस्तानी कोच को औकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV