• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 22, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2023 : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 15, 2022
in Analysis
0
आईपीएल 2023 : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस के साथ उनके 13 सालों का साथ खत्म हो गया।

इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करते हुए दी है। पोलार्ड ने एमआई की योजना में खुद को आगे बढ़ने में फेल होने के बाद फैसला लिया क्योंकि एमआई बदलाव चाहता हैं।

ऑलराउंडर ने अपने लंबे नोट में कहा कि फ्रेंचाइजी के प्रति उनकी निष्ठा ऐसी है कि वह खुद को आईपीएल में किसी अन्य टीम को रिप्रेजेंट करने की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

💙 #OneFamily @mipaltan pic.twitter.com/4mDVKT3eu6

— Kieron Pollard (@KieronPollard55) November 15, 2022

उन्होंने यह भी बताया कि वो एमआई के साथ फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े रहेंगे। इसके अलावा वो यूएई में होने वाली टी20 लीग में एमआई अमीरात की तरफ से बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे।

आईपीएल 2022 में पोलार्ड ने किया था निराश

पोलार्ड ने अपना आईपीएल डेब्यू 2010 में मुंबई के लिए किया था। वो फ्रेंचाइजी के साथ 2022 तक जुड़े रहे। आईपीएल 2022 को छोड़कर उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में खेले 11 मैच में 107.46 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 144 रन ही बनाये थे। वहीं 6 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 8.93 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

आईपीएल 2022 के बीच में ही वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। वहीं आईपीएल से उनके संन्यास लेने की बात की फैंस हजम नहीं कर पा रहे है।

आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि मुंबई पोलार्ड को रिलीज कर सकती है। हालांकि मुंबई की तरफ से पोलार्ड को रिलीज करने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वहीं उससे पहले ही पोलार्ड ने ट्वीट करते हुए आईपीएल से संन्यास लेने की जानकारी दे दी। अब वो आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में दिखाई देंगे।

आईपीएल में छोड़ी है अपनी छाप

पोलार्ड के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 189 मैच में 3412 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.32 का रहा है। आईपीएल में उनके नाम 16 अर्धशतक दर्ज है।

वहीं 107 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने में सफलता पायी है। इस दौरान उन्होंने 8.79 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 224 मैच खेले है और 4,275 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाबी हासिल की है।

इस दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान के बल्ले से 3 शतक और 19 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

Previous Post

सैम करन ने जल्द ही आईपीएल में वापसी की कही बात, ट्विटर पर फैंस की आयी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Next Post

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के 4 खिलाड़ियों को किया रिलीज

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के 4 खिलाड़ियों को किया रिलीज

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के 4 खिलाड़ियों को किया रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV