रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स शार्दुल ठाकुर को नीलामी में रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुंबई का यह क्रिकेटर आईपीएल 2022 में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था।
दिल्ली ने शार्दुल को 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा था और इसलिए, डीसी उन्हें रिलीज कर सकता हैं। हालाँकि, अभी भी कुछ टीमें होंगी जो उनको अपने साथ जोड़ सकती हैं।
तो इसी चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको उन तीन टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शार्दुल ठाकुर को निशाना बना सकती हैं यदि दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर देती हैं।
1) चेन्नई सुपर किंग्स
जब वह चेन्नई सुपर किंग्स में थे तब उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। अगर सीएसके फिर से खिलाड़ी पर निशाना साधती है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।
चेन्नई के पास सिमरजीत सिंह और मुकेश चौधरी जैसे खिलाड़ी उपलब्ध हैं लेकिन उनके पास अनुभव की कमी है। शार्दुल में, सीएसके को एक अच्छा गेंदबाज मिलेगा और बल्लेबाजी में भी गहराई बढ़ेगी।
शार्दुल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 75 मैच खेले है और 9.06 के इकॉनमी रेट की मदद से 82 विकेट अपने नाम किये है। वहीं 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 129.10 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाये है।
2) मुंबई इंडियंस
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस उन टीमों में से एक है जो शार्दुल ठाकुर को निशाना बना सकती है अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें रिलीज कर देती हैं।
बासिल थंपी और जयदेव उनादकट दोनों ही पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे। अगर शार्दुल उपलब्ध है, तो एमआई उन्हें निशाना बनाने की कोशिश करेगा।
शार्दुल के आने से उन्हें एक ऐसा खिलाड़ी मिलेगा जिस पर वे बीच के ओवरों में निर्भर रह सकते हैं। शार्दुल बल्लेबाजी की गहराई को भी जोड़ते हैं, एक ऐसा पहलू जो पिछले सीजन में मुंबई की प्लेइंग इलेवन से गायब था।
इसके अलावा, मुंबईकर होने के नाते, फैंस शार्दुल के टीम में शामिल होने से रोमांचित होंगे। उनके टीम में आने से मुंबई को मजबूती मिलेगी।
3) कोलकाता नाइट राइडर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स भी उन टीमों में से एक है जो शार्दुल ठाकुर को अपने साथ जोड़ सकते हैं। उमेश यादव को छोड़कर, किसी अन्य भारतीय तेज गेंदबाज ने केकेआर के लिए पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।
अभियान के दूसरे भाग में उमेश ने अपनी लय खो दी थी। शिवम मावी के रिलीज होने की संभावना के साथ, केकेआर के पास शार्दुल ठाकुर जैसे किसी को निशाना बनाना सही रहेगा। शार्दुल के कोलकाता टीम में आने से गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी।
आपको बता दे कि कोलकाता 2022 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी। वो पॉइंट्स पॉइंट्स टेबल में 14 मैच में 6 जीत और 8 हार के साथ सातवें स्थान पर रहे थे।