कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पृथ्वी शॉ (51) और डेविड वॉर्नर ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, इससे बाद तेज अर्धशतक लगाने वाले पृथ्वी शा की पारी समाप्त हो गई।
उमेश यादव ने पॉवरप्ले में 2 ओवर में 20 रन, कमिंस ने 2 ओवर में 27 और सलाम ने 10 रन दिए थे। कोलकाता ने श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे, राणा और बिलिंग्स को छोड़कर सबसे गेंदबाजी कराई।
पहले विकेट के लिए दोनों ने बल्लेबाज सिर्फ 52 गेंदों में 93 रन जोड़े थे। फिर ऋषभ पंत तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये थे। पहले 8 ओवर में कोलकाता के 7 गेंदबाज बोलिंग कर चुके थे।
पृथ्वी शॉ को चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वार्नर ने भी अर्धशतक जड़ते हुए दिल्ली की रन गति को 11 रन प्रति ओवर से आगे रखा।
पंत ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 27 रन बनाकर फिर से बाउंसर पर आउट हुए। आंद्रे रसेल ने उनकी ऑफ साइड की कमजोरी को उजागर किया और बाहर बाउंसर डाला। इस समय तक 12.5 ओवर में 148 रन बना दिये थे।
फिर सुनील नारायण ने अगले ओवर में केवल 3 रन देते हुए ललित को पवेलिन भेजा। 15वें ओवर में पॉवेल ने एक छक्का जरूर लगाया पर वह नारायण के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।
इसमें नारायण ने केवल एक रन दिया। उन्होंने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लिए और एक मात्र प्रभावी गेंदबाज दिखे। चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 44 रन दे डाले।
17वें ओवर में गेंदबाजी करने आए उमेश यादव ने सिर्फ 5 रन दिए और खतरनाक दिख रहे डेविड वॉर्नर को चलता किया वॉर्नर ने 45 गेंदों में 61 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
उमेश के 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने पहली 3 गेंदों में 2 दर्शनीय छक्के जड़े। फिर अक्षर ने पाचवीं गेंद पर छक्का फिर आखिरी पर चौका जड़ा।
शार्दुल ने आखिरी ओवर में रसेल की पहली गेंद पर चौका जड़ा। फिर अंतिम गेंद पर छक्का जड़ा। दिल्ली ने 215 रन बनाकर पारी को समाप्त किया और उसके 5 खिलाड़ी आउट हुए थे।
शार्दुल ठाकुर ने जहां 11 गेंदों पर 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 1 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वही अक्षय पटेल ने 14 गेंदों पर 22 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल था।
कमिंस ने 4 ओवर में 51 रन दिए। वहीं यादव ने 4 में 48 रन दिए। वेंकटेश ने 1 ओवर में 14 रन दिए। वहीं रसेल ने 2 ओवर में 16 रन दिए।
दिल्ली की गिरती हुई रन गति को शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल की पारियों से फायदा हुआ और दिल्ली 200 का स्कोर पार कर पाई। पर फिर भी स्कोर कम से कम 20 रन पीछे था। 13 ओवर में 148 के बाद 14वें ओवर से 16वें ओवर तक चार ओवरों में केवल 14 रन बने।
डीसी कप्तान ऋषभ पंत को नाइट राइडर्स की बाजीगरी को रोकने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में, कोलकाता चार मैचों में छह अंकों के साथ लीग में शीर्ष पर है।
उनकी एकमात्र हार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ है। दूसरी ओर, दिल्ली ने जीत से शुरुआत के बाद लगातार हार का सामना किया है और सातवें स्थान पर है।
भारत के लिए दो संभावित कप्तानी के उम्मीदवार ब्रेबोर्न स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित लड़ाई में आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस को हराकर केकेआर ने आत्मविश्वास के साथ मैच में प्रवेश किया, जहां पैट कमिंस ने 56 रन बनाए।
वहीं डीसी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गए, जिन्होंने दो गेंद शेष रहते 149 रनों का पीछा किया। पिछले मैच में हार की जिम्मेदार ऋषभ पंत की धीमी पारी थी।