• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कराई वापसी, भारत जीता

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 24, 2023
in Match Highlights
0
रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतकों के बाद शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने गेंद से कराई वापसी, भारत जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 90 रन से जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने कीवी टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।

इस मैच में भारतीय टीम ने दो बदलाव किये। उन्होंने मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज की जगह युजवेंद्र चहल को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने हेनरी शिपली की जगह जैकब डफी को खिलाया। तीसरे वनडे मैच में कीवी कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने 10 ओवरों में 82 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने जहां 33 गेंद में वहीं कप्तान रोहित ने 41 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

दोनों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दोनों बल्लेबाजों ने 24 ओवर में 200* रन जोड़ डालें। वहीं 26वें ओवर में रोहित ने 83 गेंद में अपने वनडे करियर का 30वां शतक जड़ दिया।

वहीं गिल ने उसी ओवर में 72 गेंद में अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ दिया। हालांकि इसके अगला ओवर करने आये माइकल ब्रेसवेल ने कप्तान रोहित को आउट कर दिया।

आउट होने से पहले उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 212(157) रन जोड़े। रोहित ने 85 गेंद में 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद गिल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। गिल ने 78 गेंद में 13 चौके और 5 छक्के की मदद से 112 रन की शतकीय पारी खेली।

गिल के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर ईशान किशन आये। विराट ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 38(40) रन जोड़े। इसके बाद किशन रन आउट हो गए। किशन ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर सूर्यकुमार यादव आये। हालांकि थोड़ी देर बाद डफी ने कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने 27 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए हार्दिक पांड्या आये। वहीं थोड़ी ही देर बाद सूर्या डफी की गेंद पर आउट हो गए। सूर्या ने 9 गेंद में 2 छक्के की मदद से 14 रन बनाये।

स्काई के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वॉशिंगटन सुंदर आये। हालांकि वो हार्दिक का ज्यादा साथ नहीं दे पाए और टिकनर की गेंद पर आउट हो गए।

सुंदर ने 14 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आये। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से सातवें विकेट के लिए 54(34) रन जोड़े।

इस साझेदारी को टिकनर ने शार्दुल को आउट करते हुए तोड़ा। आउट होने से पहले शार्दुल ने 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाये।
उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कुलदीप यादव आये।

वहीं हार्दिक ने 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपने वनडे करियर का 9वां अर्धशतक जड़ दिया। यह अर्धशतक उन्होंने 36 गेंदों में जड़ा। हालांकि वो अर्धशतक जड़ने के बाद उसी ओवर में आउट हो गए।

वो 38 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर उमरान मलिक आये। अंत में भारतीय टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 385 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

कुलदीप 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं उमरान 2 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट तेज गेंदबाज डफी और ब्लेयर टिकनर ने लिए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने फिन एलन को 0(2) के स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए हेनरी निकोल्स आये। निकोल्स के साथ डेवोन कॉनवे ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन जोड़े। इस साझेदारी को कुलदीप ने निकोल्स को आउट करते हुए तोड़ा।

निकोल्स ने 40 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेरिल मिचेल आये। उनके साथ कॉनवे ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े।

इस साझेदारी को शार्दुल ने मिचेल को आउट करते हुए तोड़ा। मिचेल ने 31 गेंद में 2 चौको की मदद से 24 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर टॉम लैथम आये।

हालांकि शार्दुल ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए ग्लेन फिलिप्स आये। हालांकि ठाकुर ने उन्हें भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया।

फिलिप्स ने 7 गेंद में 5 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर माइकल ब्रेसवेल आये। कॉनवे ने उनके साथ 30 रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान ने कॉनवे को आउट करते हुए तोड़ा।

कॉनवे ने 100 गेंद में 12 चौको और 8 छक्कों की मदद से 138 रन की शतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मिचेल सेंटनर आये।

ब्रेसवेल ने उनके साथ 39(28) रन जोड़े। इस साझेदारी को कुलदीप ने ब्रेसवेल को आउट करते हुए तोड़ा। ब्रेसवेल ने 22 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए लोकी फर्ग्यूसन आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 7(12) रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हो गए।

फर्ग्यूसन के आउट होने के बाद क्रीज पर जैकब डफी आये और 0 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल का शिकार बन गए। वहीं आखिरी विकेट के रूप में क्रीज पर ब्लेयर टिकनर आये।

वहीं थोड़ी देर बाद चहल ने सेंटनर को आउट कर दिया। सेंटनर ने 29 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवरों में 295 पर ऑलआउट हो गयी।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कुलदीप और शार्दुल ने लिए। वहीं चहल ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक और उमरान को एक-एक विकेट मिला।

Previous Post

सलामी बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शतकों के बाद मध्यक्रम हुआ फिर से फ्लॉप, 425 बनाने से चूका भारत

Next Post

वाशिंगटन सुंदर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों ने फेरा पानी, भारत हारा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
वाशिंगटन सुंदर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों ने फेरा पानी, भारत हारा

वाशिंगटन सुंदर के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों ने फेरा पानी, भारत हारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV