• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन था अच्छा पर कम बेस प्राइस पर भी नहीं बिके

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 25, 2022
in News
0
5 खिलाड़ी जिनका प्रदर्शन था अच्छा पर कम बेस प्राइस पर भी नहीं बिके

आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में हुई थी। इस नीलामी में सैम करन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ में उन्हें खरीदा।

वहीं आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी आईपीएल 2023 की नीलामी में ही देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 17.5 करोड़ में खरीदा।

आईपीएल में वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया था और उनका बेस प्राइस में कम था फिर भी वो आईपीएल 2023 की नीलामी में नहीं बिके। तो आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

1. दुष्मंता चमीरा

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।

वहीं उन्होंने 50 लाख के बेस प्राइस में आईपीएल 2023 की नीलामी में हिस्सा लिया था। हालांकि इस नीलामी में उन्हें खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

चमीरा के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल 2022 में ही डेब्यू किया था। इस सीजन में उन्होंने 12 मैच खेले और 8.73 के इकॉनमी रेट की मदद से 9 विकेट लिए।

2. संदीप शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। वो काफी समय से आईपीएल खेलते हुए आ रहे है और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

हालांकि इसके बावजूद 50 लाख के बेस प्राइस वाले इस तेज गेंदबाज को आईपीएल 2023 की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। संदीप ने आईपीएल में 104 मैच खेले है और 7.77 के इकॉनमी रेट से 114 विकेट लिए है।

3. जगदीश सूचित

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर स्पिनर जगदीश सूचित भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। इस स्पिन गेंदबाज को आईपीएल में जब भी खेलने का मौका मिला उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

वो आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। हालांकिफ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। सूचित ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख के बेस प्राइस के साथ हिस्सा लिया था।

हालांकि किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। सूचित के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 22 मैच खेले है और 8.6 के इकॉनमी रेट की मदद से 19 विकेट लिए है।

4. रिचर्ड ग्लीसन

35 साल के इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इसी वजह से इसी साल जुलाई में उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और मैच जीता दिया था।

वहीं उन्होंने आईपीएल 2023 की नीलामी में 50 लाख के बेस प्राइस के साथ हिस्सा लिया था। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस गेंदबाज को कोई फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ लेगी लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए अभी तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 8.9 के इकॉनमी रेट की मदद से 9 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

5. वेन पार्नेल

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने भी अपनी जगह बनाई। वो पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है।

ऐसे में उम्मीद थी कि 75 लाख के बेस प्राइस में उन्हें कोई फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ लेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ जोकि हैरान कर देने वाला था।

पर्नेल ने अभी तक 26 आईपीएल मैच खेले है और 7.35 के इकॉनमी रेट की मदद से 26 विकेट अपने नाम किये हैं। वह उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

बाएं हाथ के अनुभवहीन गेंदबाज जोशुआ लिटल को 4.4 करोड़ की बोली मिल गई जबकि भारतीय पिचों पर भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले पार्नेल को 75 लाख में भी अनदेखी का सामना करना पड़ा।

Previous Post

आईपीएल 2023 के लिए कुछ ऐसी हो सकती है चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

Next Post

74 रनों पर गिरे भारत के 7 विकेट, अश्विन ने खेली भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जिताया रोमांचक मैच

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
74 रनों पर गिरे भारत के 7 विकेट, अश्विन ने खेली भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जिताया रोमांचक मैच

74 रनों पर गिरे भारत के 7 विकेट, अश्विन ने खेली भारत के लिए सबसे बड़ी पारी जिताया रोमांचक मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV