• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

सैम करन को लेकर चर्चा चल रही थी कि वो आईपीएल 2023 में काफी महंगे बिकेंगे और ऐसा ही कुछ देखने को मिला। इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी के बीच रेस हुईं।

हालांकि अंत में बाजी पंजाब किंग्स ने मारी। उन्होंने सैम पर पैसा पानी की तरह बहाया। उन्होंने 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले करन को 18.50 करोड़ में खरीदा।

इसी के साथ वो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। करन पहले भी पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं। उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी। इसकी उम्मीद उन्होंने भी नहीं की होगी।

इंग्लैंड के बाएं हाथ के गेंदबाजी ऑलराउंडर ने चोट से वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब अपनी टीम को जितवाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने मेगा इवेंट में 13 मैच खेले और 6.41 के इकॉनमी रेट की मदद से 13 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट लेना रहा।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए फाइनल में भी 8 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

सैम करन के नाम आईपीएल में दर्ज है 40 से ज्यादा विकेट और 300 से ज्यादा रन

करन के आईपीएल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 32 मैच खेले है और 9.21 के इकॉनमी रेट की मदद से 32 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

वहीं बल्लेबाजी करते हुए 149.78 के स्ट्राइक रेट की मदद से 337 रन अपने नाम करने में कामयाब रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को भी अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। पंजाब ने उन्हें उनके 50 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया है।

इसके अलावा वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में खरीद लिया जबकि उन बेस प्राइस 2 करोड़ था। खिलाड़ी पिछले साल आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा था।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर को लेकर काफी चर्चा हो रही थी कि वो काफी महंगे बिकेंगे और ऐसा देखने को भी मिला। दिल्ली और मुंबई की फ्रेंचाइजी द्वारा उन्हें अपने साथ जोड़ने की रेस लगी रही।

हालांकि अंत में बाजी मुंबई इंडियंस के हाथ लगी। ऑस्ट्रेलिया के इस युवा ऑलराउंडर को फ्रेंचाइजी ने 17.50 करोड़ में खरीदा। वो आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।

वहीं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स जो पिछले आईपीएल में नहीं खेल थे। उन्होंने आईपीएल 2023 की नीलामी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

स्टोक्स को खरीदने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं बीच में चेन्नई सुपर किंग्स भी कूद पड़ी।

अंत में स्टोक्स को 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। वहीं उनका बेस प्राइस मात्र 2 करोड़ था।

Previous Post

नीलामी के पहले सेट में हैरी ब्रूक की लगी 13.25 करोड़ की लॉटरी, मयंक अग्रवाल की भी चांदी

Next Post

निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV