• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और इस कारण वो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
5 खिलाड़ी जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और  इस कारण वो आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

विजय हजारे ट्रॉफी 2022/23 में अनुभवी खिलाड़ियों द्वारा बल्ले और गेंद दोनों के साथ कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले, जिन्होंने मैचों पर एक बड़ा प्रभाव डाला।

23 दिसंबर, 2022 को होने वाली आईपीएल 2023 की नीलामी के साथ, फ्रेंचाइजी हाल ही में समाप्त हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उन प्रदर्शनों को देखेंगी और कुछ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

इन प्रदर्शनों ने मैचों पर प्रभाव डाला और अपने-अपने राज्यों को जीत की ओर अग्रसर किया। आईपीएल युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने और अधिक पैसा कमाने का सबसे अच्छा मंच है।

तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और वो आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं।

1. नारायण जगदीसन

तमिलनाडु के नारायण जगदीसन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022/2023 में सबसे ज्यादा रन बनाये थे। उन्होंने 8 मैचों में 138.33 के औसत से 830 रन बनाये थे। उन्होंने एक ही विजय हजारे ट्रॉफी के एडिशन में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा।

उन्होंने 5 शतक अपने नाम किये। वहीं उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन की पारी खेली जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया अब तक का हाईएस्ट स्कोर है।

जगदीसन ने जिस तरह से विजय हजारे ट्रॉफी में खेला है, ऐसे में कई फ्रेंचाइजी की नजरें उन पर टिकी होंगी और वो उन्हें ओपनिंग के लिए अपने साथ जोड़ सकती हैं।

3. वी कौशिक

कर्नाटक के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2022/23 विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। कौशिक गेंद को स्विंग कराते हैं और अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान करते हैं।

वह इस सीजन में 2.70 रन प्रति की इकॉनमी से 9 मैचों में 18 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

भारतीय परिस्थितियों में गेंदबाजी के अपने अनुभव के साथ, कौशिक उपयोगी गेंदबाज हो सकते हैं। कौशिक के लिए यह एक बड़ा मौका होगा अगर उन्हें आईपीएल में फीचर होने का मौका मिल जाए।

4. शेल्डन जैक्सन

शेल्डन जैक्सन ने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अपनी शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित किया था। उन्होंने फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाफ 136 गेंदों में 133 रनों की पारी खेलकर सौराष्ट्र को दूसरा खिताब जीतने में मदद की।

जैक्सन को आईपीएल 2022 की की कोलकाता नाइट राइडर्स ने 60 लाख में खरीदा। वह 5 मैचों में सिर्फ 23 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्हें केकेआर फ्रेंचाइजी ने 2023 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में किये गए शानदार फॉर्म के साथ उन्हें खरीदने और उनके बल्लेबाजी स्किल्स का उपयोग करने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छा मौका हो सकता हैं।

5. रोहन कुन्नुमल

केरल के विस्फोटक दाएं हाथ के बल्लेबाज, रोहन कुन्नुमल का बल्ले से सीजन अच्छा रहा था। उन्होंने 7 मैचों में 103.50 के स्ट्राइक रेट की मदद से 414 रन बनाये है।

इस दौरान उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया है। कुन्नुमल पावरप्ले के ओवरों का अच्छे से उपयोग करते है और अपनी हिटिंग क्षमताओं से मैच में अंतर पैदा कर सकते हैं।

वह स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे विरोधी गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती हैं। कुन्नुमल को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों द्वारा खरीदा जा सकता हैं।

Tags: IPLआईपीएल नीलामी 2022
Previous Post

निकोलस पूरन पर बरसे उम्मीद से ज्यादा पैसे, ईशान किशन को पछाड़कर बने सबसे महंगे विकेटकीपर

Next Post

जानिए कौन हैं जम्मू कश्मीर के धाकड़ ऑलराउंडर विवरांत शर्मा जिनको मिली 2.6 करोड़ की बोली

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिए कौन हैं जम्मू कश्मीर के धाकड़ ऑलराउंडर विवरांत शर्मा जिनको मिली 2.6 करोड़ की बोली

जानिए कौन हैं जम्मू कश्मीर के धाकड़ ऑलराउंडर विवरांत शर्मा जिनको मिली 2.6 करोड़ की बोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV