• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 11, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज हुए क्रिकेटरों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 18, 2022
in Analysis
0
आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज हुए क्रिकेटरों की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन

15 नवंबर को सभी टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा कर दी है। कुछ लोकप्रिय खिलाड़ियों को फॉर्म या फाइनेंसियल कारणों से रिलीज करना पड़ा।

फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करना और फिर उन्हें वापस खरीदने की कोशिश करना आम बात है। यह प्रतियोगिता में कई बार देखने को मिल चुका हैं।

एक तरफ, आईपीएल खराब प्रदर्शन करने वालों के लिए कठोर हो गया है, खासकर विदेशी क्रिकेटरों के लिए। तो आज हम आपको केवल रिलीज किए गए क्रिकेटरों की सर्वश्रेष्ठ XI के बारे में बताने जा रहे है।

सलामी बल्लेबाज: मयंक अग्रवाल और एलेक्स हेल्स

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज हुई क्रिकेटरों की इस मजबूत प्लेइंग इलेवन में मयंक अग्रवाल और एलेक्स हेल्स सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे।

पंजाब किंग्स ने अगली नीलामी से पहले अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया। मयंक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और बल्लेबाजी यूनिट में बैलेंस खोजने के लिए संघर्ष कर रही थी।

इसलिए वह इस इलेवन का हिस्सा हैं। टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सभी को उम्मीद थी कि वो आईपीएल में भी हिस्सा लेंगे और अपनी छाप छोड़ेंगे

हालांकि उन्होंने आईपीएल 2023 से अपना नाम वापस ले लिया और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया।

मिडिल आर्डर: केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर) और केएस भरत

केन विलियमसन जाहिर तौर पर किसी भी फ्रेंचाइजी द्वारा सबसे बड़ी रिलीज है। कुछ सीज़न के लिए अकेले हैदराबाद को प्लेऑफ में ले जाने के बाद, केन पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्मको हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

हैदराबाद ने केन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 14 करोड़ में अपने साथ बरकरार रखा था। हालांकि उन्होंने फ्रेंचाइजी को पूरी तरह से निराश किया।

इसलिए हैदराबाद को उन्हें आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज करना पड़ा। यह मुख्य रूप से प्राइस टैग के कारण था। पूरन को भी इसी कारण रिलीज किया गया है।

फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लाने की कोशिश कर सकती हैं। केएस भरत को राहत होगी कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कर दिया है। वह अब आईपीएल 2023 में चाहेंगे की जो फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदे वो उन्हें खेलने के मौके दे।

ऑलराउंडर्स: जिमी नीशम, ड्वेन ब्रावो और जेसन होल्डर

आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले रिलीज हुई क्रिकेटरों की इस मजबूत प्लेइंग इलेवन में नीशम, ब्रावो और होल्डर ऑलराउंडर होंगे। नीशम आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ज्यादा मौके नहीं मिले है।

इसी वजह से जब आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया तो कोई हैरानी नहीं हुई। उम्र के कारण ब्रावो को चेन्नई ने रिलीज कर दिया गया है।

होल्डर को रिलीज करना उनके बढ़े हुए प्राइस टैग के कारण है। दोनों खिलाड़ी अभी भी अगले सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट पा सकते हैं।

गेंदबाज: श्रेयस गोपाल, पैट कमिंस और दुशमंथा चमीरा

चूंकि इस टीम को एक स्पिनर की जरूरत थी, हमारे पास श्रेयस गोपाल हैं, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था। पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 से हाथ खींच लिए हैं और इसलिए, केकेआर को ऑस्ट्रेलियाई टीम को रिलीज करना पड़ा।

लखनऊ द्वारा चमीरा को रिलीज करना हैरान कर देने वाला था। श्रीलंका के इस खिलाड़ी की हालिया चोट ने रिलीज करने में अहम भूमिका निभाई है।

Previous Post

4 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 में महंगे बिके लेकिन 2023 में रह सकते हैं अनसोल्ड

Next Post

भारत के सभी चार चयनकर्ताओं को किया गया बाहर, राष्ट्रीय टीम का बना दिया था मजाक

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
भारत के सभी चार चयनकर्ताओं को किया गया बाहर, राष्ट्रीय टीम का बना दिया था मजाक

भारत के सभी चार चयनकर्ताओं को किया गया बाहर, राष्ट्रीय टीम का बना दिया था मजाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV