• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 21, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

युजवेंद्र चहल ने 7 गेंदों में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेकर कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, ट्विटर पर प्रतिक्रिया का सैलाब

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 19, 2022
in Trending
0
युजवेंद्र चहल ने 7 गेंदों में हैट्रिक सहित 5 विकेट लेकर कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत, ट्विटर पर प्रतिक्रिया का सैलाब

आईपीएल 2022 के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता को 7 रन से हरा दिया। स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 5 विकेट झटके। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में ही कोलकाता के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

चहल ने मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पारी के 17वें ओवर की अंतिम 3 गेंदों पर लगातार विकेट लेते हुए हैट्रिक ली। ये इस सीजन की पहली हैट्रिक और 5 विकेट भी अभी तक इस सीजन में कोई नहीं ले पाया है।

उन्होंने पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर को स्टंप आउट करवाया फिर चौथी गेंद पर श्रेयस अय्यर को एलबीडब्ल्यूआउट किया।

इसके बाद 5वीं गेंद पर शिवम मावी (0) को रियान पराग के द्वारा कैच आउट कराके पवेलियन भेजा। वहीं अंतिम गेंद पर पैट कमिंस को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया।

चहल ने 4 ओवर में 40 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। उनके इस प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है।

भारतीय स्पिनर कुलदीप ने भी आग वाली तीन इमोजी का इस्तेमाल करते हुए चहल की तारीफ की।

Chahalllll 🔥🔥🔥@yuzi_chahal ♥️

— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 18, 2022

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, “चहल। बस शानदार। बॉल ही नहीं राजस्थान की किस्मत भी स्पिन कर दी।

Chahal. Simply Outstanding . Ball hi nahi Rajasthan ki kismat bhi spin kar di. #RRvKKR pic.twitter.com/ZrChdoMKaS

— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 18, 2022

वहीं एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “एक रिमाइंडर कि भारत यूजी चहल के बिना टी20 वर्ल्ड कप में गया।

A reminder that India went for T20 WC without YUZI CHAHAL😭#IPL

— Marwah Khan (@MarwahKhan64) April 18, 2022

इस खिलाड़ी का चयन टी20 वर्ल्ड कप टीम 2021 में नहीं हुआ, यहां तक ​​कि रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं था।

The guy didn't get selected in t20 wc squad 2021 even not in reserve players.😂 @yuzi_chahal pic.twitter.com/SksUO1ddtd

— 𝐀𝐛𝐡𝐢𝐬𝐡𝐞𝐤 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 𝐑𝐚𝐣𝐩𝐮𝐭 (@_rajputboy_03) April 18, 2022

Still can't get over the fact @BCCI chooses Mistri Spinner over chahal for t20 wc pic.twitter.com/zvbVTaNrK7

— hunny¹⁷ 💙 (@starhunny_) April 18, 2022

Sack the selector who didn’t select Chahal for t20 wc

— Sandeep Negi (@sandeep_negi) April 18, 2022

Indian fans to Chetan Sharma & others for dropping chahal from t20 Wc pic.twitter.com/pM7DJoaTWu

— ᴀ (@aayusht1802) April 18, 2022

Yuziiiii
What a legend. Still can't believe RCB let him go😭 #RRvKKR #chahal pic.twitter.com/KupyhKm8nQ

— Vipul 🇮🇳 (@vipulyadav429) April 18, 2022

#RRvKKR #chahal
Went to the bathroom in 16th over
KKR 178/4
Return KKR 180/8 pic.twitter.com/yEpyrAfeZR

— Chakraborty T@m@l (@tamal0602) April 18, 2022

Chahal was remembering this while bowling today against KKR#RRvKKR #chahal pic.twitter.com/yNZhrBRbBO

— khangat (@hrsyadv) April 18, 2022

Wahhh!
Still can’t believe RCB let this guy go and didnt even bid for him 😉#chahal @IPL pic.twitter.com/t690yOgOqP

— Aitheyendiippudu (@aithayendippudu) April 18, 2022

Chad Chahalendra Bahubali #IPL #RRvKKR #RR #KKR #Chahal #Yuzi #Hattrick pic.twitter.com/2yBo7e7NCM

— hemanth (@hemant19446299) April 18, 2022

Form is Temporary…
Class is Permanent 🔥🔥#RRvKKR #KKRvRR #chahal #hat-trick pic.twitter.com/8GXmYz2Zrm

— Ravi Ahuja (@RaviAhuja20) April 18, 2022

युजवेंद्र चहल ने इस सीजन में अभी तक 6 मैच खेले है और 7.33 के इकॉनमी रेट की मदद से सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए है। इस के साथ उन्होंने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इसी के साथ चहल राजस्थान रॉयल्स की ओर से हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज इससे पहले राजस्थान की ओर से अजीत चंदीला, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन और श्रेयस गोपाल आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं।

राजस्थान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 217 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाये।

जोस बटलर ने 61 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। ये इस सीजन में उनका दूसरा शतक है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 210 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी।

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर के बल्ले से निकले है। उन्होंने 51 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से शानदार 85 रन बनाये। हालांकि वो टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके।

राजस्थान की टीम ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले है जिनमें से टीम को 4 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है और वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

आरआर की टीम का अगला मैच 22 अप्रैल को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

Tags: IPL
Previous Post

जोस बटलर के दूसरे शतक के बाद युज़ी चहल ने हैट्रिक समेत 7 गेंदों में लिए 5 विकेट, 7 रन से जीता राजस्थान

Next Post

5 भाइयों की जोड़ियां जो एक साथ खेल चुकी हैं टी20 वर्ल्ड कप

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 भाइयों की जोड़ियां जो एक साथ खेल चुकी हैं टी20 वर्ल्ड कप

5 भाइयों की जोड़ियां जो एक साथ खेल चुकी हैं टी20 वर्ल्ड कप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV