• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 9, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

IPL 2021 रिवाइंड : क्वालीफायर में एमएस धोनी के शॉट देखकर विराट कोहली कुर्सी से उछलने पर हो गए थे मजबूर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 25, 2022
in Trending
0
IPL 2021 रिवाइंड : क्वालीफायर में एमएस धोनी के शॉट देखकर विराट कोहली कुर्सी से उछलने पर हो गए थे मजबूर

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आईपीएल के पहले क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से मात देकर फाइनल का सफर तय किया था।

दिल्ली से मिले 173 रनों के टार्गेट को टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के 70 रन, अनुभवी सुरेश रैना की जगह खेल रहे रॉबिन उथप्पा के 60 और कप्तान धोनी की नाबाद 18 रन की पारी की बदौलत चेन्नई ने 19.4 ओवरों में हासिल कर लिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने तीन चौके और एक छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। धोनी ने जो महत्पूर्ण 18 रन बनाये उसमें उन्होंने मात्र 6 गेंदों का सामना किया।

धोनी की यह छोटी लेकिन इम्पैक्टफुल पारी उनकी यह पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के और टीम इंडिया के कप्तान पूर्व विराट कोहली को भी पसंद आयी थी।

उन्होंने अपने पहले कप्तान की जमकर तारीफ़ करते हुए उन्हें दुनिया का महान फिनिशर बताया था।

विराट ने धोनी की तारीफ़ में ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और अब किंग की वापसी हो चुकी हैं। इस गेम के दुनिया में सबसे महान फिनिशर।

उनकी आज की पारी देखकर मैं सीट से उठने को मजबूर हो गया।’ इस मैच में जीत हासिल करके चेन्नई ने रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी।

 चेन्नई ने इसके बाद 15 अक्टूबर को हुए फाइनल में कोलकाता को हराकर अपना चौथा खिताब जीता।

उस मैच में गायकवाड़ के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाज़ी करने उतरे थे। आखिरी ओवर में चेन्नई को फाइनल में पहुंचने के लिए 13 रन बनाने थे।

उस ओवर में टॉम करन ने मोईन अली को आउट कर दिया। लेकिन इसके बाद धोनी ने करारे प्रहार करते हुए चेन्नई को चार विकेट से जीत दिला दी।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में कप्तानी का जिम्मा छोड़ दिया है।

अब सीएसके की कप्तानी 10 साल से खेल रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा करने वाले हैं।

Previous Post

मुंबई इंडियंस द्वारा नीलामी में खरीदे गए 6 खिलाड़ी जिन्होंने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया

Next Post

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में बनाये है सर्वाधिक रन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में बनाये है सर्वाधिक रन

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में बनाये है सर्वाधिक रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV