• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 31, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ही टीम के खिलाड़ियों के साथ किया मजाक

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
July 24, 2022
in Trending
0
5 मौके जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ही टीम के खिलाड़ियों के साथ किया मजाक

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को टेस्ट क्रिकेट में नम्बर वन बनाने के साथ साथ सभी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाई है।

साल 2007 में आईसीसी टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप हो या फिर साल 2011 का ओडीआई वर्ल्ड कप जीतना हो या 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी, धोनी ने टीम को टाइटल दिलाया 

ये सब काम धोनी ने बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज़ व कप्तान के तौर पर बेहतरीन ढंग से करके दिखाया।एमएस धोनी आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए 4 बार ट्रॉफी उठा चुके है।

तो आज हम महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी ऐसी घटनाओं के बारे में आपको बताएंगे जब उन्होंने अपने कमेंट्स से अपनी ही टीम के खिलाड़ियों को ट्रोल कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और महेंद्र सिंह धोनी साथ में काफ़ी क्रिकेट खेल चुके हैं। अश्विन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के साथ-साथ आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

धोनी और अश्विन से जुड़ा यह वाकया है जब अश्विन सीएसके की ओर से गेंदबाज़ी कर रहे थे। तब धोनी ने बल्लेबाज़ की तरफ़ इशारा करते हुए अश्विन को बोला था कि ‘इसको तारक मेहता गेंद डाल’।

अब आप सोचेंगे क्रिकेट में तारक मेहता जैसी तो कोई गेंद तो होती ही नही है। फिर, धोनी ने अश्विन से ऐसा क्यों कहा ?

दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, एक प्रसिद्ध कॉमेडी शो है। तो धोनी ने अश्विन से उल्टा यानि कि कैरम बॉल डालने को बोला था।

एस. श्रीसंत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए एक मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शानदार बल्लेबाज़ी का नज़ारा पेश कर रहे थे। तभी श्रीसंत को धोनी ने जिस स्थान पर फील्डिंग के लिए लगाया लेकिन वो उस स्थान से दूर खड़े हो गए थे।

श्रीसंत को इस फील्डिंग पोजिशन में खड़े हुए देखकर धोनी ने मज़ाकिया अंदाज़ में श्रीसंत से कहा ‘ओए श्री, गर्लफ्रेंड नहीं है उधर, इधर आओ थोड़ा’।

धोनी की यह बात सुनकर श्रीसंत अपने स्थान पर तो आ गए लेकिन धोनी की यह आवाज स्टम्प माइक पर रिकॉर्ड हो गयी थी। जिस सुनकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

सुरेश रैना

भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए एक मैच में भारत मजबूत स्थिति में नज़र आ रहा था। आप कह सकते है कि मैच भारत की पकड़ में था और धोनी मैच को जल्दी ख़त्म करना चाह रहे थे।

धोनी ने उस समय पार्ट टाइम गेंदबाज़ सुरेश रैना को गेंद सौंपी लेकिन, रैना वो गेंदबाज़ी नहीं कर पा रहे थे। जो धोनी उनसे करवाना चाहते थे।

उस समय आयरलैंड के बल्लेबाज़ विलियम पोर्टरफील्ड बल्लेबाज़ी कर रहे थे। तो इसलिए धोनी ने रैना को बोला ‘वो वॉलीबॉल के तरह बीच में खड़ा है’। इसका मतलब विलियम पोर्टफील्ड विकेटों के एकदम सामने खड़े है।

यदि रैना विकेट टू विकेट गेंदबाज़ी करेंगे तो गेंद पोर्टफील्ड के पैड से टकरा सकती है या फ़िर वो बोल्ड हो सकते है।

रॉबिन उथप्पा

धोनी और रॉबिन उथप्पा से जुड़ा हुआ एक ऐसा इंसिडेंट है, जिसके बारे में आप जान लेंगे तो आप हंसने पर मजबूर हो सकते है।

उथप्पा एक मैच में गेंद को फील्ड करने के बाद धोनी तक गेंद वापस पहुंचाने में ज़्यादा समय ले रहे थे। इस पर धोनी ने उथप्पा को कहा ‘गर्लफ्रेंड से रात में बात कर लेना, पहले बॉल फेंक दीजिये’।

रविंद्र जडेजा

आईपीएल के एक मैच में महेंद्र सिंह धोनी कीपिंग कर रहे थे। इस दौरान धोनी ने देखा कि गेंद नो-मैंस लैंड यानि जहाँ कोई फील्डर मौजूद नहीं है है उस दिशा में चली गयी है।

धोनी ने तेज गति से दौड़ते हुए इस गेंद को उठा लिया और दौड़ते हुए ही जडेजा की ओर थ्रो फेंकने का नाटक किया, जिसे देखकर जड़ेजा बेहद डरे हुए नज़र आये।

धोनी ने जडेजा के साथ सिर्फ़ मजाक किया थे और बाद में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो गया था।

Previous Post

3 जुझारू पारियां जो सचिन तेंदुलकर ने खेली फिर भी टीम को हार का सामना करना पड़ा

Next Post

4 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के खिलाफ खेला अपना 100वां मैच और लगाया शानदार शतक

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के खिलाफ खेला अपना 100वां मैच और लगाया शानदार शतक

4 खिलाड़ी जिन्होंने भारत के खिलाफ खेला अपना 100वां मैच और लगाया शानदार शतक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV