• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

टी20 मैचों के 3 दिग्गज जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए हुए फ्लॉप साबित

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 19, 2022
in Trending
0
टी20 मैचों के 3 दिग्गज जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए हुए फ्लॉप साबित

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे ज्यादा सफल टीम है क्योंकि उन्होंने 5 बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है।

इस टीम ने आईपीएल को जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और लसिथ मलिंगा जैसे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी दिए है। मलिंगा क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

स्टार खिलाड़ियों से भरी इस हाई-प्रोफाइल टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना हमेशा से मुश्किल भरा काम रहा है। टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी देखने को मिले चुके हैं, जिन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

इसके बावजूद वह टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको टी20 क्रिकेट के 3 ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काफी खराब प्रदर्शन किया है।

3) एरोन फिंच

2015 की आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने फिंच को 3.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

इससे पहले फिंच 4 फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में खेलते हुए दिखाई दे चुके थे। टीम में मुख्य आधार बनने और टॉप आर्डर में रोहित शर्मा का साथ देने की उम्मीद में उन्हें टीम में शामिल किया गया था लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट के चलते वह मुंबई के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके।

फिंच ने मुंबई इंडियंस के लिए 2015 के सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले और क्रमशः 5, 8 और 10* रन की पारी खेली। इसी कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

फिंच उनके लिए घाटे का सौदा साबित हुए क्योंकि वो जितने भी मैच खेले उसमे अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

फिंच के आईपीएल करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने अभी तक 87 मैच खेले है और 127.70 के स्ट्राइक रेट के साथ 2005 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले है।

2) युवराज सिंह

आईपीएल 2019 में भारतीय दिग्गज युवराज सिंह आईपीएल में जिस अंतिम फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आये वह मुंबई इंडियंस थी।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1 करोड़ की राशि में अपनी टीम में शामिल किया था। इस खब्बू बल्लेबाज से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी उस तरह का प्रदर्शन करने में ये खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ।

हालाँकि मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू मैच में युवराज ने अर्धशतक लगाया था। इसके बाद लगातार खेले 3 मैच में वो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। लगातार 3 फ्लॉप मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस तरह ये खिलाड़ी मुंबई के लिए 4 मैच में सिर्फ 98 रन ही बनाने में कामयाब हो पाया। युवी के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 132 मैच में 129.71 के स्ट्राइक रेट की बदौलत 2750 रन अपने खाते में जोड़े है।

इस दौरान उन्होंने 13 अर्धशतक भी लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 7.43 के इकॉनमी की मदद से 36 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

1) ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 2013 की आईपीएल नीलामी में 5.3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

लेकिन भारी कीमत के बावजूद उन्होंने केवल 3 मैच ही खेले और मात्र 36 रन ही बना पाए। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 ओवरों में 23 रन खर्च कर दिए।

मुंबई इंडियंस ने उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया। 2014 के सीजन में वो पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आये। इस सीजन में मैक्सवेल ने 16 मैच में 187.76 की स्ट्राइक रेट की मदद से 552 रन अपने नाम किये।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले। इस सीजन में उन्होंने 4 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।

इस सीजन में पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में मैक्सवेल ने अहम भूमिका निभाई थी। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 97 मैच खेले है और 151.84 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 2018 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए है।

Tags: क्रिकेट
Previous Post

आईपीएल 2022 में अगर इस टीम के साथ मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स, तो हराना होगा मुश्किल

Next Post

पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा खुलासा, 2 साल पहले ही एबी डिविलियर्स से कप्तानी छोड़ने की बात कर चुका था

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा खुलासा, 2 साल पहले ही एबी डिविलियर्स से कप्तानी छोड़ने की बात कर चुका था

पूर्व कप्तान विराट कोहली का बड़ा खुलासा, 2 साल पहले ही एबी डिविलियर्स से कप्तानी छोड़ने की बात कर चुका था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV