• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

6 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 1 आईपीएल सीजन खेला और फिर हो गए गायब

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
August 16, 2022
in Stats
0
6 खिलाड़ी जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 1 आईपीएल सीजन खेला और फिर हो गए गायब

मुंबई इंडियंस 2008 से आईपीएल का हिस्सा है और वो इस लीग की सबसे सफल टीम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी को उठाया है।

इसके अलावा उन्होंने दो टी20 चैंपियंस लीग भी अपने नाम की है। सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और अन्य जैसे कई दिग्गज एमआई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं।

इन खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए कई सीजन खेले। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे है जो सिर्फ एक ही आईपीएल सीजन खेले है।

तो आज हम आपको उन 6 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है। जो मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन ही खेले और फिर गायब हो गए।

1. चंदन मदान

दाएं हाथ के बल्लेबाज चंदन मदान ने अपने आईपीएल करियर में 2010 में मुंबई की तरफ से दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ 19 गेंदों में 15 रन बनाये थे। हालांकि मुंबई ने यह मैच 39 रन से जीत लिया था।

पंजाब के इस विकेटकीपर बल्लेबाज के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 20 मैच खेले है और 110.28 के स्ट्राइक रेट की मदद से 311 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए है।

2. रिचर्ड लेवी

इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड लेवी भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। उन्होंने 2012 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीजन में 6 मैच खेले और इसके बाद वो कभी इस लीग में खेलते हुए दिखाई नहीं दिए।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 6 आईपीएल मैच में 113.7 के स्ट्राइक रेट की मदद से 83 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है।

3. आंद्रे नेल

इस लिस्ट में एक और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी आंद्रे अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। वो आईपीएल के पहले सीजन (2008) में खेले थे। उन्होंने सर एक मैच खेला और इसके बाद कभी भी दिखाई नहीं दिए।

उन्होंने आईपीएल में एकमात्र मैच दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ खेला था। इस मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 3 ओवर में 31 रन देते हुए एक विकेट लिया था।

4. विक्रांत येलिगती

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर विक्रांत ने आईपीएल 2008 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 2 मैच खेले और 2 रन बनाये।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5 ओवर डाले और 59 रन खर्च कर दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए। मुंबई के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले है और 4 विकेट लिए है।

वहीं उन्होंने एक लिस्ट ए मैच भी खेला है और एक बल्लेबाज को आउट किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके खाते में एक भी रन दर्ज नहीं है। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने नाबाद 4 रन अपने नाम करने में कामयाब रहे है।

5. मुसावीर खोटे

मुसावीर खोटे आईपीएल इतिहास में मुंबई की पहली प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उन्होंने 2008 में मुंबई के लिए चार मैच खेले है और 24 रन ही बना पाने में कामयाब हुए है।

वहीं इसके अलावा मुसावीर ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इस सीजन के बाद वो आईपीएल में दोबारा कभी खेलते हुए नजर नहीं आये है।

6. डोमिनिक थॉर्नली

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर डोमिनिक थॉर्नली भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। वो 2008 के आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई दिए थे।

थॉर्नली ने आईपीएल में 6 मैच खेले और 13 की औसत से मात्र 39 रन ही बना पाए है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन रहा है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 5.71 के इकॉनमी रेट से 3 विकेट लिए है।

Previous Post

4 चीजें जो एमएस धोनी के संन्यास लेने के बाद से भारतीय क्रिकेट में बदल गई है

Next Post

3 रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने कप्तानी में बनाये जिनको तोड़ना रोहित शर्मा के लिए नामुमकिन है

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने कप्तानी में बनाये जिनको तोड़ना रोहित शर्मा के लिए नामुमकिन है

3 रिकॉर्ड जो विराट कोहली ने कप्तानी में बनाये जिनको तोड़ना रोहित शर्मा के लिए नामुमकिन है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV