• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 30, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

IPL 2022 मैच 2: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्रीव्यू, प्लेइंग XI, Dream 11, दोनों टीमों की तुलना, कब और कहां खेला जाएगा मैच, पिच रिपोर्ट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 26, 2022 - Updated on March 27, 2022
in Preview
0
IPL 2022 मैच 2: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स प्रीव्यू, प्लेइंग XI, Dream 11, दोनों टीमों की तुलना, कब और कहां खेला जाएगा मैच, पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2022 शुरू हो चुका हैं और सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई इस सीजन में पिछले सीजन के प्रदर्शन को भुलाते हुए इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।

वहीं पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। यह आईपीएल 2022 का पहला डबल हेडर होगा। दोनों टीमों ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

Head to Head: MI vs DC

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मैच खेले गए है। इन मैचों में से दिल्ली ने 14 मैच और मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किये है।

टीम न्यूज: MI vs DC

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा एंड कंपनी इस सीजन में शानदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं पहले मैच में मुंबई के लिए थोड़े चिंता की बात है क्योंकि दिल्ली के खिलाफ होने वाले पहले मैच में सूर्यकुमार यादव चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे।

फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी इस मैच में खेलने का मौका दे सकती है। इन युवा खिलाड़ियों में तिलक वर्मा और टिम डेविड सबसे आगे है। ये दोनों खिलाड़ी पांड्या ब्रदर्स की जगह ले सकते है।

वहीं पारी की शुरुआत ईशान किशन और रोहित शर्मा कर्नेगे। मिडिल आर्डर में अनुभवी किरोन पोलार्ड का रोल काफी अहम रहेगा। वहीं गेंदबाजी को जसप्रीत बुमराह लीड करते हुए दिखाई देंगे।

वहीं उनका साथ उनादकट और टायमल मिल्स देंगे। मुंबई के पास एक अच्छे स्पिनर की कमी है।

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली की पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ करेंगे। वहीं टीम की समस्या यह है कि उनके साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा क्योंकि डेविड वॉर्नर शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे।

वार्नर इस समय पाकिस्तान में अपनी नेशनल टीम के साथ सीमित ओवरों की सीरीज खेल रहे है।

ऐसे में दिल्ली वॉर्नर की जगह टिम सेफर्ट शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते है। वहीं टीम को मिडिल आर्डर में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श भी शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे।

वहीं मिडिल आर्डर में ऋषभ पंत और सरफराज खान के कंधों पर होगी। वहीं दिल्ली की गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी है। वहीं एनरिक नॉर्खिया चोट के कारण कुछ मैच मिस करेंगे।

दिल्ली ने इस बार शार्दुल ठाकुर को मेगा नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया है। दिल्ली युवा तेज गेंदबाज चेतन सकारिया और कमलेश नागरकोटी को मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है।

DC की संभावित प्लेइंग इलेवन: टिम सेफर्ट, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सरफराज खान, अश्विन हेब्बर, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी।

MI vs DC मैच डिटेल्स

स्थान: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
दिनांक और समय: 27 मार्च दोपहर 3:30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी + हॉटस्टार

पिच रिपोर्ट: MI vs DC

ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम करना पसंद करेगी।

Previous Post

केकेआर के खिलाफ पहले खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने बनाया मामूली सा स्कोर, एमएस धोनी ने जड़ा अर्धशतक

Next Post

हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 के लिए चुनी राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग XI

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 के लिए चुनी राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग XI

हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 के लिए चुनी राजस्थान रॉयल्स की बेस्ट प्लेइंग XI

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV