• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2022: सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा अपडेट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 31, 2022
in Feature, Preview
0
आईपीएल 2022: सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर मुंबई इंडियंस ने दिया बड़ा अपडेट

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट होकर एक बार फिर से मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध है।

इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस ने खुद दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में सूर्यकुमार यादव चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

मुंबई इंडियंस की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में बताया गया है कि, “सूर्यकुमार यादव अपने क्वारंटीन पीरियड को खत्म कर बुधवार को टीम से जुड़ चुके हैं।

सूर्यकुमार ने कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के साथ जिम किया। कैंप के मूड में अब उत्साह भी दिखाई दे रहा है।”

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट से हार गयी थी। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाये थे।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को 18.2 में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

सूर्यकुमार यादव के आने से मुंबई के मिडिल आर्डर को मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था। सूर्यकुमार यादव के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 115 मैच खेले है।

उन्होंने 135.71 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2341 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो 13 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं राजस्थान टीम की बात करें तो उन्होंने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया था।

इस मैच में आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 210 रन 6 विकेट खोकर 210 रन बनाये थे। वहीं हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर मात्र 149 रन ही बना सकी थी।

मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच 2 अप्रैल को डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी अपना अगला मैच 2 अप्रैल को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान

राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, बेसिल थम्पी, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, मयंक मारकंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स,

अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, डेवॉल्ड ब्रेविस, ऋतिक शोकीन, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलेन, आर्यन जुयाल।

Previous Post

5 भारतीय क्रिकेटर जिनका इंटरनेशनल करियर ज़्यादा नहीं चला

Next Post

बल्लेबाजी के हीरो शिवम दुबे बनें गेंदबाजी में विलेन, 210 बनाकर भी लखनऊ से हारी चेन्नई की टीम

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
बल्लेबाजी के हीरो शिवम दुबे बनें गेंदबाजी में विलेन, 210 बनाकर भी लखनऊ से हारी चेन्नई की टीम

बल्लेबाजी के हीरो शिवम दुबे बनें गेंदबाजी में विलेन, 210 बनाकर भी लखनऊ से हारी चेन्नई की टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV