• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 9, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 के लिए चुनी मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग XI

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 26, 2022
in Preview
0
हर्षा भोगले ने आईपीएल 2022 के लिए चुनी मुंबई इंडियंस की बेस्ट प्लेइंग XI

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है और इसके लिए फैंस के बीच उत्साह साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

आईपीएल 2022 की मेगा-नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को रिटेन कर लिया था क्योंकि इन सभी ने फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जमकर पसीना बहा रही है।

वहीं भारतीय कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने मुंबई ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की अपनी सर्वश्रेष्ठ संभावित प्लेइंग इलेवन चुनी है।

पारी की शुरुआत करने के लिए हर्षा भोगले ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को चुना है, उसके बाद तीसरे नंबर पर युवा तिलक वर्मा को उन्होंने टीम में शामिल किया है।

चौथे नंबर पर हर्षा ने स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को चुना है। हालांकि सूर्या चोट के चलते पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह अनमोलप्रीत सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है।

नंबर 5 पर हर्षा ने कीरोन पोलार्ड और नंबर 6 पर टिम डेविड को चुना है। नंबर 7 पर हर्षा ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को चुना है।

गेंदबाजी विकल्पों की बात करें तो मुरुगन अश्विन और संजय यादव दो स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं जिन्हें हर्षा ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

वहीं जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी अटैक को लीड करेंगे। इस सीजन के लिए भोगले ने बुमराह के साथी के रूप में टाइमल मिल्स या रिले मेरेडिथ को चुना है।

इनमें से कोई एक खेल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 से बुमराह के साथ होंगे।

आईपीएल 2022 के लिए हर्षा भोगले की अपनी मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, संजय यादव, टायमल मिल्स / रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स/रिले मेरेडिथ।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, सूर्यकुमार यादव, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर)

अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर (2023 से खेलेंगे), कीरोन पोलार्ड, मो. अरशद खान, एन. तिलक वर्मा,

रमनदीप सिंह, संजय यादव, टिम डेविड, बासिल थम्पी, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ और टाइमल मिल्स।

Previous Post

6 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने अपने पहले टी20 मैच में जीता मैन ऑफ द मैच का अवार्ड

Next Post

4 खिलाड़ी जिन्होंने 25 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट में बनाये है सबसे ज्यादा रन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जिन्होंने 25 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट में बनाये है सबसे ज्यादा रन

4 खिलाड़ी जिन्होंने 25 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट में बनाये है सबसे ज्यादा रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV