• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 अंक तालिका ताजा स्थिति, पाकिस्तान के नए समीकरण

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 31, 2022
in Points Table
0
दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 अंक तालिका ताजा स्थिति, पाकिस्तान के नए समीकरण

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को पहली हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकले।

उन्होंने 40 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से शानदार 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एडेन मार्कराम और डेविड मिलर ने अर्धशतकीय पारी खेली और 19.4 ओवर में 137 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

दक्षिण अफ्रीका इस जीत के साथ ग्रुप दो में टॉप पर आ गया है। वहीं भारत दूसरे स्थान पर खिसक गया है। तो आज हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2022 की पॉइंट्स टेबल में क्या उलटफेर हुआ है उसके बारे में बताएंगे।

ग्रुप 1

न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप 1 में टॉप पर काबिज है। उन्होंने 3 मैचों में 2 जीते है और वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। कीवी टीम के इस समय 5 पॉइंट्स है और उनका नेटरनरेट +3.850 है।

दूसरे स्थान पर जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम है। उन्होंने 3 मैच खेले है जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। टीम के इस समय 3 पॉइंट्स और उनका नेट रनरेट +0.239 है।

वहीं आयरलैंड की टीम ग्रुप 1 में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले जिसमें से एक मैच जीता और एक मैच हारा। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टीम के इस समय 3 पॉइंट्स और उनका नेट रनरेट -1.169 है।

ग्रुप 1 में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। उन्होंने अभी तक खेले 3 मैच में एक जीता और एक हारा। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऑस्ट्रेलिया के 3 पॉइंट्स और उनका नेट रनरेट -1.555 है।

श्रीलंका की टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है जिनमें से एक में उन्हें जीत और 2 में हार मिली है। उनके अभी 2 पॉइंट्स है और नेट रनरेट -0.890 है।

ग्रुप 1 में छठे स्थान पर मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली टीम अफगानिस्तान है। टीम ने अभी तक 3 मैच खेले है जिसमें से एक में जीत और 2 मैच बारिश के कारण रद्द हुए है। उनके अभी 2 पॉइंट्स है और उनका नेट रनरेट -0.620 है।

ग्रुप 2

दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ग्रुप 2 में पहले स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है और जिनमें से उन्होंने 2 जीते है और एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। दक्षिण अफ्रीका के अभी 5 पॉइंट्स है औ नेट रनरेट +2.772 है।

दूसरे स्थान पर भारत है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने 2 जीते है और एक हारा है। भारत के अभी 4 पॉइंट्स और नेट रनरेट +0.844 है।

ग्रुप 2 में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश की टीम काबिज है। उन्होंने मेगा इवेंट में अभी तक खेले 3 मैच में 2 जीते है और एक में हार का स्वाद चखा है। उनके अभी 4 पॉइंट है और उनका नेट रनरेट -1.533 है।

ज़िम्बाब्वे की टीम ग्रुप 2 में चौथे स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है। इन मैचों में से उन्होंने एक जीता है और एक हारा है। वहीं एक मैच बारिश के कारण धुल गया था। टीम के इस समय 3 पॉइंट्स है और उनका नेट रनरेट -0.050 है।

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम 5वें स्थान पर है। उन्होंने अभी तक 3 मैच खेले है जिसमें से उन्होंने एक मैच जीता है और 2 में उन्हें हार मिली है। टीम के इस समय 2 पॉइंट है और उनका नेट रनरेट +0.765 है।

अगर भारत बाकी दोनों टीमों से जीत जाता है और दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड को हरा दे तो पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं जाएगा। अब छोटी टीमें भारत या दक्षिण अफ्रीका को हरा दे ये पाक चाहेगा।

नीदरलैंड की टीम ग्रुप 2 में सबसे निचले स्थान (छठे) पर है। उन्होंने अभी ताकि 3 मैच खेले है और सभी में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा है। टीम का नेट रनरेट -1.948 है।

Previous Post

3 पूर्व क्रिकेटरों के बेटे जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे है

Next Post

कोहली के होटल रूम में चोरी से घुसा फैन और बनाई वीडियो, विराट ने जताई नाराजगी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
कोहली के होटल रूम में चोरी से घुसा फैन और बनाई वीडियो, विराट ने जताई नाराजगी

कोहली के होटल रूम में चोरी से घुसा फैन और बनाई वीडियो, विराट ने जताई नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV