• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्हें शायद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक भी मैच खेलने को न मिले

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 26, 2022
in Opinion
0
5 लोकप्रिय खिलाड़ी जिन्हें शायद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक भी मैच खेलने को न मिले

टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के यहाँ चुकी हैं। इस वर्ल्ड कप में टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया है जो हैरान कर देने वाला है।

फिलहाल, टीमें प्रतिष्ठा से ज्यादा मैच-अप और मौजूदा फॉर्म को ज्यादा महत्व देती हैं। इसलिए अभी तक कुछ टॉप खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए है।

यह संभावना नहीं है कि उन्हें वर्ल्ड कप 2022 के बाकी मैचों में भी टीम में जगह मिलेगी। तो आज हम आपको उन 5 लोकप्रिय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें शायद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक भी मैच खेलने को ना मिले।

1) स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

स्टीव स्मिथ उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शायद खेलने के लिए कोई मैच न मिले। टिम डेविड के आने से ऑस्ट्रेलिया को इलेवन से स्मिथ की कुर्बानी देनी पड़ी है।

टिम डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लोअर मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान की है और स्टीव स्मिथ वैसे भी इलेवन में मिसफिट थे, जिसमें मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल क्रमशः नंबर 3 और नंबर 4 पर खेल रहे है।

मार्कस स्टोयनिस और मैक्सवेल दोनों के श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने से स्मिथ की संभावना और कम हो गई है। वो पूरे टूर्नामेंट में बेंच पर बैठने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

2) ऋषभ पंत (भारत)

ऋषभ पंत टेस्ट में एक बड़े खेल खिलाड़ी हैं, लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वह अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए है।

भारत का मिडिल आर्डर फिक्स्ड है और दिनेश कार्तिक के फिनिशर की भूमिका निभाने के कारण पंत के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल है।

केएल राहुल टीम के उपकप्तान हैं। उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता है और ऐसे में पंत के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने की संभावना भी खत्म सी हो गयी है।

3) मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

मार्टिन गप्टिल भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शायद कोई मैच खेलने को न मिले। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले गेम के लिए मार्टिन गप्टिल को बाहर करते हुए फिन एलन को खिलाया।

एलन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन की आतिशी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को 89 रन से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डेवोन कॉनवे और फिन एलन जिस तरह की फॉर्म में नजर आ रहे हैं, ऐसे में दाएं हाथ के बल्लेबाज गप्टिल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले इसकी उम्मीद ना के बराबर है।

4) युजवेंद्र चहल (भारत)

चहल को वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए मुख्य स्पिनर के रूप में देखा गया था। हालाँकि, जसप्रीत बुमराह के मेगा इवेंट से बाहर होने के साथ, भारत को बल्लेबाजी में गहराई जोड़नी पड़ी है।

इसके अलावा, चहल पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। वहीं दूसरी ओर, अश्विन अपनी इकॉनमी रेट और विकेट लेने की क्षमता के साथ अच्छा कर रहे हैं।

अश्विन के साथ भारत का कॉम्बिनेशन संतुलित दिखता है और इसलिए, लेग स्पिनर चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सकता हैं।

5) तबरेज़ शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)

दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज को मुख्य स्पिनर के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज वास्तव में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

केशव टीम के उपकप्तान भी हैं। जरूरत पड़ने पर एडेन मार्कराम भी कुछ ओवर स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। एक वास्तविक ऑलराउंडर की अनुपस्थिति में प्रोटियाज को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज की जरूरत है।

इसलिए बाएं हाथ के लेग्गी को बाहर कर दिया गया है। इसलिए, शम्सी भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलने का मौका नहीं मिल सकता हैं।

Previous Post

6 खिलाड़ी जो दक्षिण अफ्रीका में जन्में लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अन्य देशों के लिए खेल रहे हैं

Next Post

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर और दिला दी 2011 वर्ल्ड कप की याद, इंग्लैंड को हराया

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर और दिला दी 2011 वर्ल्ड कप की याद, इंग्लैंड को हराया

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर और दिला दी 2011 वर्ल्ड कप की याद, इंग्लैंड को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV