• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 टीमें जो आईपीएल 2023 की नीलामी में कायरन पोलार्ड को कर सकती है टारगेट

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 25, 2022
in Opinion
0
4 टीमें जो आईपीएल 2023 की नीलामी में कायरन पोलार्ड को कर सकती है टारगेट

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब था। वो अंकतालिका में 14 में से 4 मैच जीतकर और 10 हारकर सबसे निचले पायदान पर थी।

टीम के स्टार ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। इस वजह से उन्हें कुछ मैचों में बाहर भी बैठना पड़ा था।

आईपीएल 2022 में उन्होंने 11 मैच खेले और 107.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से 144 रन ही खाते में जोड़ पाए थे।

हालाँकि मुंबई इंडियंस अभी भी उनका समर्थन कर सकती है पर अगर फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करती है तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

तो आज हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताने जा रहे है, जो आईपीएल 2023 की नीलामी में पोलार्ड को टारगेट कर सकती हैं।

1. गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2022 का खिताब गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया था। राहुल तेवतिया ने डेथ ओवरों में बड़ी-बड़ी हिट लगाकर टीम को जीत दिलाई है।

वहीं पोलार्ड जैसा खिलाड़ी अगर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ जाएगा तो टीम को काफी मजबूती मिलेगी। वो और हार्दिक मिलकर टीम के लिए कमाल करके दिखा सकते हैं जैसा उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए साथ में खेलते हुए दिखाया है।

इसके अलावा पोलार्ड जरुरत पड़ने पर गेंद से भी कुछ ओवर डाल सकते हैं। इसी वजह से गुजरात आईपीएल 2023 की नीलामी में उन्हें टारगेट कर सकती हैं।

2. पंजाब किंग्स

अगर मुंबई इंडियंस वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को रिलीज कर देती है तो पंजाब किंग्स उन टीमों में से एक है जो आईपीएल 2023 के लिए कायरन पोलार्ड को निशाना बना सकती है।

ओडियन स्मिथ ने आईपीएल 2023 में पीबीकेएस के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। पंजाब ने उन्हें 6 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती हैं।

पंजाब की समस्या आईपीएल 2022 में निचले मध्यक्रम से रही है। इस सीजन में डेथ ओवरों का शायद ही टीम अच्छे से इस्तेमाल कर पायी हो। इसी वजह से टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पायी थी।

टीम को एक वास्तविक ऑलराउंडर ढूंढना होगा जो चार ओवर गेंदबाजी कर सके। उनकी इस कमी को वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर पोलार्ड पूरा कर सकते हैं।

3. दिल्ली कैपिटल्स

रोवमैन पॉवेल को दिल्ली कैपिटल्स ने निचले मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए साइन किया था। वो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की गयी थी वो वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

अगर पोलार्ड उपलब्ध रहते है तो डीसी आईपीएल 2023 की नीलामी में उनके टारगेट कर सकती हैं। पोलार्ड अनुभवी हैं और उस स्लॉट में अच्छा आने के लिए अन्य लोगों की तुलना में बेहतर विकल्प होंगे।

पोलार्ड के दिल्ली की टीम में आने से मजबूती मिलेगी। पोलार्ड के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 189 मैच खेले है और 147.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3412 रन बनाये है।

इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं 107 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.79 के इकॉनमी रेट की मदद से 69 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

4. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की कप्तानी में फाइनल तक का सफर तय किया था। इस सीजन में टीम की सबसे बड़ी कमी ये थी कि वो डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे थे।

टीम ने युवा बल्लेबाज रियान पराग को काफी मौके दिए है लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। ऐसे में टीम कायरन पोलार्ड को आईपीएल 2023 की नीलामी में टारगेट कर सकती हैं।

Previous Post

दीप्ति शर्मा पर भड़के एंडरसन, नासिर, बिलिंग्स, ब्रॉड और ब्रेसनन, भारतीयों ने दिखाया आईना

Next Post

ग्लेन मैक्सवेल के रन आउट होने पर हुआ विवाद, जानिए क्या है नियम और क्यों सही है फैसला

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ग्लेन मैक्सवेल के रन आउट होने पर हुआ विवाद, जानिए क्या है नियम और क्यों सही है फैसला

ग्लेन मैक्सवेल के रन आउट होने पर हुआ विवाद, जानिए क्या है नियम और क्यों सही है फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV