• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल की मेगा नीलामी में 5 भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने एक विदेशी के रूप में करवाया रजिस्ट्रेशन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 4, 2022
in News
0
आईपीएल की मेगा नीलामी में 5 भारतीय मूल के खिलाड़ियों ने एक विदेशी के रूप में करवाया रजिस्ट्रेशन

आईपीएल 2022 नीलामी के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है, जहां 10 फ्रेंचाइजी दुनिया भर के 590 क्रिकेटरों का भविष्य तय करेंगी। इस मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।

मेगा नीलामी के लिए कुल 370 भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। ऑस्ट्रेलिया 47 खिलाड़ियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज (34) और दक्षिण अफ्रीका (33) वहीं दूसरे देशों के 30 से ज्यादा क्रिकेटर है।

1. ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड

इस सूची में एकमात्र खिलाड़ी जो इससे पहले आईपीएल में खेल चुके हैं, वह ईश सोढ़ी हैं। पंजाब में जन्मे कीवी स्पिनर ने 2018 आईपीएल सीजन के दौरान राजस्थान रॉयल्स को रिप्रेजेंट किया था।

सोढ़ी ने आईपीएल में अभी तक 8 मैच खेले है और 6.69 के बेहतरीन इकॉनमी रेट की मदद से 9 विकेट लिए है।

सोढ़ी पिछली आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन यह देखते हुए कि उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

वर्ल्ड कप में उन्होंने 7 मैच खेले थे और 8.08 के इकॉनमी रेट से 9 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। ऐसे में अगर कोई फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा नीलामी में टारगेट करती है तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं होनी चाहिए।

2. आदित्य अशोक, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर आदित्य अशोक एक और भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जिन्होंने मेगा नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। अशोक का जन्म तमिलनाडु के वेल्लोर में हुआ था।

19 वर्षीय रिस्ट स्पिनर का लक्ष्य एक दिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना है। यह देखना बाकी है कि क्या फ्रेंचाइजी उन्हें मेगा नीलामी में साइन करती है।

अशोक को सिर्फ 10 टी20 मैच का अनुभव है। इन 10 मैचों में उन्होंने 6.48 के बेहतरीन इकॉनमी रेट की मदद से 14 विकेट लिए है।

3. केशव महाराज, दक्षिण अफ्रीका

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज एक और स्पिनर हैं जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

वह आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी का हिस्सा हैं। महाराज कभी भी किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के सदस्य नहीं रहे हैं।

केशव के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 5.82 के बेहतरीन इकॉनमी रेट की मदद से 6 विकेट अपने नाम किये है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 24 रन खर्चते हुए 2 विकेट लेना है।

4. तनवीर संघा, ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंडर-19 स्टार तनवीर संघ ने बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए अपने अच्छे प्रदर्शन से अपना नाम बनाया है। संघ ने बीबीएल 2021/22 में सिडनी के लिए अपने पिछले पांच मैचों में छह विकेट लिए हैं।

तनवीर के पिता जोगा संघ जालंधर के पास एक गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या तनवीर आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स में शामिल होते हैं।

इस स्पिन गेंदबाज ने अभी तक 27 टी20 मैच खेले है और 7.52 के इकॉनमी रेट से 37 विकेट अपने नाम किये है।

5. जेसन संघा, ऑस्ट्रेलिया

तनवीर संघा की तरह, जेसन संघा का पंजाब से पारिवारिक संबंध है और वह भी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए नजर आते है।

जेसन दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने 25 टी20 मैचों में 123.61 के स्ट्राइक रेट की मदद से 623 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले है। वहीं उनका हाई स्कोर नाबाद 91 रन है। वहीं गेंदबाजी करते हुए भी यह बल्लेबाज 4 विकेट लेने में कामयाब रहा है।

वह बल्लेबाजी विभाग में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए एक अच्छा बैकअप विकल्प हो सकते है।

Previous Post

हार्दिक पांड्या के बयान पर भड़के विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा, शुक्र मनाओ वर्ल्ड कप खेल पाए

Next Post

हर्षल पटेल पर आईपीएल की मेगा नीलामी में ये 4 टीमें लगाएंगी बड़ी बोली

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
हर्षल पटेल पर आईपीएल की मेगा नीलामी में ये 4 टीमें लगाएंगी बड़ी बोली

हर्षल पटेल पर आईपीएल की मेगा नीलामी में ये 4 टीमें लगाएंगी बड़ी बोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV