• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 31, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

शिखर धवन नहीं चाहते थे रिश्ते को तोड़ना फिर भी आयशा मुखर्जी ने दिया तलाक, असली कारण आया सामने

Utkarsh Mishra by Utkarsh Mishra
September 11, 2021 - Updated on October 8, 2021
in News
0
आयशा मुखर्जी ने दिया शिखर धवन को तलाक, तोड़ा 8 साल पुराना शादी का रिश्ता

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने की खबर आते ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए। शिखर और आयशा ने शादी के 8 साल बाद तलाक ले लिया है।

हालाँकि इस जोड़े के अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले के पीछे के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन शिखर के एक करीबी ने इस मामले पर प्रकाश डाला है।

हिंदी अख़बार दैनिक भास्कर से बात करते हुए, भारतीय क्रिकेटर के करीबी संपर्क ने खुलासा किया कि धवन के अपनी पत्नी के साथ संबंधों में अनबन इस वर्ष जनवरी के महीने से शुरू हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 7-8 महीनों से दोनों के रिश्तों में खटास आ रही थी। उस व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह बताया कि आयशा के तलाक मांगने से पहले धवन शादी को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे थे।

कहा जाता है कि आयशा की इच्छा जानने के बाद धवन शादी खत्म करने के लिए तैयार हो गए। नतीजे के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर, भारतीय क्रिकेटर के करीबी संपर्क ने भी इसकी जानकारी नहीं होने की बात को भी स्वीकार किया।

भले ही यह जोड़ा अब अलग हो गया है, शिखर धवन अपने बच्चे की परवरिश के लिए आयशा के साथ अब भी स्वस्थ संबंध बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि धवन ने पर सोशल मीडिया से कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं जिनमें उनकी पत्नी आयशा भी साथ दिखाई दे रहीं हैं।

आयशा और शिखर सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे। आयशा एक ऑस्ट्रेलियाई-इंडियन हैं शिखर धवन के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उनकी दो बेटियाँ थीं।

भारतीय क्रिकेटर का परिवार कथित तौर पर रिश्ते के खिलाफ था लेकिन फिर भी शिखर धवन ने आयशा से शादी करने की ठानी थी।

भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में धवन को नहीं मिली कोई जगह 

अपने निजी जीवन में चल रहीं परेशानी के बीच, धवन को पेशेवर मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा हैं। धवन को टी20 विश्व कप 2021 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में स्थान नहीं दिया गया है।

हालाँकि धवन को टी20 विश्व कप टीम में जगह ना दिए जाने पर चयनकर्ताओं ने स्पष्ट रुप से कहा है कि जगह ना मिलने का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि टी20 क्रिकेट में उनका करियर खत्म हो चुका है।

हालाँकि चयनकर्ताओं ने उन कारणों के बारे में जानकारी नही दी है जिसके कारण धवन को टीम में जगह नही मिली है। कुछ सूत्र बता रहे हैं कि चयनकर्ताओं को उनकी बैटिंग टी20 के हिसाब से धीमी लगती थी।

Tags: CricketCricket NewsShikhar Dhawan
Previous Post

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में होने वाला 5वां टेस्ट मैच हुआ रद्द

Next Post

आर अश्विन की भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी का कारण हैं रोहित शर्मा, जानिए कैसे

Utkarsh Mishra

Utkarsh Mishra

Next Post
आर अश्विन

आर अश्विन की भारतीय टी20 वर्ल्ड कप टीम में वापसी का कारण हैं रोहित शर्मा, जानिए कैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV