• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 29, 2022
in News
0
आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 की भविष्यवाणी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि वो अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए है। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले, टीम के पास एक व्यवस्थित टीम थी।

इसलिए, कई बदलावों की आवश्यकता नहीं थी।फिर भी, बैंगलोर की टीम ने इंग्लैंड के दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज विल जैक जैसे कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

तो आज हम आपको आईपीएल 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सबसे मजबूत प्लेइंग 11 के बारे में बताने जा रहे है जिसके साथ वो खेलने उतर सकते हैं।

सलामी बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) और विराट कोहली

फाफ और विराट आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी के प्लेइंग 11 में बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। माइक हेसन ने पुष्टि की कि विराट कोहली के आईपीएल 2023 में फ्रेंचाइजी के लिए ओपनिंग करने की संभावना है।

फाफ डु प्लेसिस, कप्तान के रूप में, निश्चित रूप से इलेवन में होंगे। इसलिए, आरसीबी के लिए फाफ और विराट टॉप आर्डर पर होंगे। दोनों ही बल्लेबाज पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।

मिडिल आर्डर: रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर)

आरसीबी का मिडिल आर्डर आईपीएल 2022 में अच्छा रहा था। पिछले सीजन के अंत में, रजत पाटीदार ने अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए, वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल नंबर 4 पर एक पसंदीदा खिलाड़ी है लेकिन अगर वह आईपीएल 2023 में खेलने के लिए अनुपलब्ध रहते हैं, तो विल जैक उनकी जगह लेंगे।

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में फिनिशर की भूमिका अच्छे तरीके से निभाई थी। बढ़ती उम्र को देखते हुए फ्रेंचाइजी डीके के लिए कुछ युवाओं को बैकअप के रूप में रख सकती हैं।

ऑलराउंडर्स: महिपाल लोमरोर, वानिन्दु हसरंगा और शाहबाज़ अहमद

यह आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी की प्लेइंग 11 में एक क्वॉलिटी वाली ऑलराउंडर यूनिट होगी। नंबर 5 पर आरसीबी को बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है।

जबकि लोमरोर अब पसंदीदा विकल्प है, मनोज भांडागे नया विकल्प है। भांडागे ने इस साल घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके है और इस वजह से वो भी आईपीएल 2023 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा और शाहबाज़ अहमद फ्रेंचाइजी के लिए स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन्हें चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

गेंदबाज: हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड

अगले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाजी आक्रमण में कोई बदलाव नहीं होगा। हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड टीम को लीड करेंगे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए चुनौती रहने वाली है। इंग्लैंड के रीस टॉपले एक विकल्प है जो जोश के बैकअप के रूप में यहां आ सकते हैं।

Previous Post

पिछले दो दशक में 4 भारतीय सलामी बल्लेबाज जिनका एक साल में सबसे खराब टेस्ट बल्लेबाजी औसत रहा है

Next Post

ICC ने बाबर आजम और शाई होप को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए किया नामित, फैंस ने कहा- श्रेयस अय्यर कहाँ है?

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ICC ने बाबर आजम और शाई होप को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए किया नामित, फैंस ने कहा- श्रेयस अय्यर कहाँ है?

ICC ने बाबर आजम और शाई होप को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए किया नामित, फैंस ने कहा- श्रेयस अय्यर कहाँ है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV