• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, July 3, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

एमएस धोनी ने सचिन तेंदुलकर को बताया अपना रोल मॉडल, देखें वीडियो

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 13, 2022
in News
0
एमएस धोनी ने सचिन तेंदुलकर को बताया अपना रोल मॉडल, देखें वीडियो

इस बात में कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। धोनी शानदार कप्तान होने के साथ- साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी है।

इसका अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था।

धोनी ने 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि इस समय वो आईपीएल में एक्टिव है।

धोनी ने सचिन को बताया अपना क्रिकेटिंग रोल मॉडल

Even Thala’s favourite period is PT! 😉#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/t4MInuQhxu

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 13, 2022

हाल ही धोनी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने सचिन को अपना रोल मॉडल और अपना पढाई में अपना पसंदीदा पीरियड पीटी बताया है। इस चीज का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “मेरे लिए क्रिकेटिंग रोल मॉडल हमेशा से सचिन तेंदुलकर रहे हैं। मैं आपकी तरह ही था और सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी को देखा करता देखता था और उनकी तरह खेलना चाहता था।

हालांकि फिर मुझे समझ में आ गया कि मैं उनके जैसे नहीं खेल सकता हूं। दिल में मैं हमेशा उनके जैसा ही खेलना चाहता था। वो बचपन में मेरे क्रिकेटिंग आइडल थे।”

महेंद्र सिंह धोनी 2007 में टीम के कप्तान बने थे। राहुल द्रविड़ ने उस समय कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद सचिन के सुझाव पर धोनी को कप्तान बनाया गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 उनकी कप्तानी में भारत का पहला टूर्नामेंट था और टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज है 17000 से ज्यादा रन

धोनी के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 350 मैच खेले है और 10773 रन बनाये है। इस दौरान उनका औसत 50.58 का रहा है। वनडे में धोनी के नाम 10 शतक और 73 अर्धशतक दर्ज है।

इसके अलावा उन्होंने भारत को 98 टी20 इंटरनेशनल मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 126.13 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच भी खेले है और 38.09 के औसत की मदद से 4876 रन बनाये है। टेस्ट में उनके नाम 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है।

आईपीएल 2023 में खेलते हुए आएंगे नजर

पिछले सीजन के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि वह संन्यास ले सकते हैं। हालांकि उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि वो अगला आईपीएल खेलेंगे।

कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में आखिरी मैच खेलकर आईपीएल से संन्यास ले लेंगे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 234 मैच खेले है और 4978 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 24 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

Previous Post

वीमेंस IPL के पहले सीजन में खेल सकती हैं 5 टीमें, अगले साल हो सकती है पहले सत्र की शुरुआत

Next Post

डेविड वॉर्नर के ऊपर से हट सकता है कप्तानी का बैन, वनडे टीम के नेतृत्व की दौड़ में स्मिथ से आगे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
डेविड वॉर्नर के ऊपर से हट सकता है कप्तानी का बैन, वनडे टीम के नेतृत्व की दौड़ में स्मिथ से आगे

डेविड वॉर्नर के ऊपर से हट सकता है कप्तानी का बैन, वनडे टीम के नेतृत्व की दौड़ में स्मिथ से आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV