• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 17, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया अपने कप्तान के नाम का एलान

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 12, 2022
in News
0
IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किया अपने कप्तान के नाम का एलान

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के लिए अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान नियुक्त किया है।

आरसीबी ने फाफ को इस साल की नीलामी में अपनी टीम में शामिल किया था। इससे पहले वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते थे।

फ्रेंचाइजी के कार्यक्रम आरसीबी अनबॉक्स में फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाने की घोषणा की है।

दोपहर से चल रहे इस कार्यक्रम में कई अलग-अलग चीजों का आयोजन देखने को मिला। इसमें टीम की नयी जर्सी भी जारी कर दी गयी है।

पिछले साल आईपीएल के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि बतौर कप्तान यह उनका आखिरी सीजन होगा।

उनके कप्तानी छोड़ने के बाद टीम को एक नए कप्तान की तलाश कर रही थी और उनकी ये तलाश फाफ डु प्लेसिस पर जाकर खत्म हुई।

उनको यह जिम्मेदारी उनके अनुभव को देखते हुए दी गयी है। हालांकि सीनियर खिलाड़ियों में भारत के दिनेश कार्तिक भी टीम में मौजूद थे लेकिन उनको यह जिम्मेदारी नहीं मिली।

इसके अलावा कप्तान की रेस में ग्लेन मैक्सवेल भी शामिल थे। उन्होंने पिछले सीजन में बैंगलोर के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

उन्हें कप्तानी करने का भी अनुभव था लेकिन वो शुरूआती मैचों में नहीं खेलेंगे शायद इसलिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान नहीं बनाया।

बैंगलोर कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीत पायी है और अब ये देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा कि फाफ अपनी कप्तानी में टीम को पहला खिताब जितवाने में सफल हो पाएंगे।

डु प्लेसिस के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 100 मैच खेले है और 131.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 2935 रन अपने नाम किये है।

इस दौरान उनके बल्ले से 22 अर्धशतक देखने को मिले है। उनका आईपीएल में हाई स्कोर 96 रन है।

आईपीएल 2022 के लिए आरसीबी का फुल स्क्वॉड

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत,

आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 27 मार्च को डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई में खेलेगी। पंजाब ने मयंक अग्रवाल को अपना कप्तान बनाया है।

Previous Post

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 33 ओवरों में गंवाए 5 विकेट

Next Post

श्रेयस अय्यर के 92 रनों के बाद तेज गेंदबाजों ने मचाया धमाल, 100 रन के अंदर गिरे श्रीलंका के 6 विकट

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
श्रेयस अय्यर के 92 रनों के बाद तेज गेंदबाजों ने मचाया धमाल, 100 रन के अंदर गिरे श्रीलंका के 6 विकट

श्रेयस अय्यर के 92 रनों के बाद तेज गेंदबाजों ने मचाया धमाल, 100 रन के अंदर गिरे श्रीलंका के 6 विकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV