• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

IPL 2022 नीलामी: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 15, 2021
in News
0
IPL 2022 नीलामी: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट की सूची जारी कर दी है। 8 फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को अपनी टीम में बरकरार रखा है।

इसमें 19 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ियों को जगह मिली हैं। सभी फ्रेंचाइजी ने अधिकांश हाई-प्रोफाइल नामों को अपनी टीम में बनाये रखा है।

रिटेन किए गए 19 भारतीय खिलाड़ियों को एमएस धोनी, रविन्द्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

इसके अलावा इस सूची में अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, अब्दुल समद, उमरान मलिक जैसे खिलाड़ी भी है।

दुर्भाग्य से, फ्रेंचाइजी को कई प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों को भी रिलीज करना पड़ा है। वे सभी खिलाड़ी नीलामी में शामिल होंगे। उनमें से कुछ खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।

अब यह देखना मजेदार रहेगा कि नीलामी में सबसे ज्यादा बोली किस भारतीय खिलाड़ी पर लगेगी। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको संभावित खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन पर ऊंची बोली लग सकती है।

1. ईशान किशन

रिटेंशन लिस्ट की सूची जारी करने से पहले ऐसी खबरें आ रहीं थी कि मुंबई इंडियंस अगले साल के लिए ईशान किशन को रिटेन कर लेगी।

हालांकि, मुंबई ने ईशान की जगह सूर्यकुमार यादव को रिटेन कर लिया। मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया गया है। इस तरह ईशान किशन मेगा नीलामी में जाएंगे।

उनकी गिनती टी20 क्रिकेट के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में होती है।पिछली बार जब ईशान किशन ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेला था।

तब उन्होंने केवल 32 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के जड़े थे। तो ऐसे में नीलामी में इस खिलाड़ी पर ऊंची बोली लग सकती है।

2. केएल राहुल

केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिए पिछले 4 साल से खेल रहे थे। वह अब अगले एडिशन में पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करेंगे।

वह अभी जिस तरह की फॉर्म में दिखाई दे रहे है और पिछले कुछ वर्षों में में उन्होंने जो शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। उस हिसाब से उन पर नीलामी में ऊंची बोली लगने के पूरे चांसेस है।

सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। हो सकता है राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन जाए।

पिछले चार सालों से केएल राहुल लगातार आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे है। वर्तमान में उनके नाम 94 आईपीएल मैचों में 47.43 की औसत से 3273 रन दर्ज है।

3. हार्दिक पांड्या

जहां तक ​​टी20 क्रिकेट की बात आती है तो भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी और कोई नहीं हैं। वह एक बेहतरीन फील्डर है, वह कम से कम एक दो ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम है।

पंड्या अंतिम ओवरों में बड़े शॉट खेलने में माहिर है। हार्दिक पांड्या चंद ओवरों में बल्ले से खेल को पलट सकते है। पिछले कुछ समय से वो पीठ की चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर पा रहे है।

हालांकि अगले साल आईपीएल शुरू होने से पहले उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद की जा रही है। हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी को रिटेन ना करने से मुंबई इंडियंस को निराशा तो होगी।

बेहतरीन फॉर्म में नहीं होने के बावजूद फ्रेंचाइजी नीलामी में हार्दिक पांड्या को खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करने में बिल्कुल भी नहीं सोचेंगी। वह कितने में बिकेंगे यह देखना मजेदार होगा।

4. युजवेंद्र चहल

मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपने प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल को रिटेन ना करके सभी को चौंका दिया है।

चहल ने इससे पहले आईपीएल में सिर्फ मुंबई के लिए केवल एक ही गेम खेला है बाकि 2014 से वो आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे है। बैंगलोर ही खेलते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी।

आज वह भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार है। चहल अब आईपीएल 2022 में एक नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

उन्होंने आरसीबी के लिए आईपीएल 2021 के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे। हालांकि, इस लेग स्पिनर ने यूएई में दूसरे चरण में जोरदार वापसी की।

शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने आरसीबी को लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई । युजवेंद्र चहल मेगा नीलामी में भारी मांग में रहने वाले है और महंगे बिक सकते है।

5. हर्षल पटेल

आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के बावजूद हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया। 2021 में हर्षल ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

पटेल ने सटीक गेंदबाजी के जरिये विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करने के लिए अपनी गति में भी बदलाव किये जोकि कारगर साबित हुआ। उन्होंने 15 मैचों में 14.34 की औसत से 32 विकेट अपने नाम किये।

इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत पटेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सेरिज़्म डेब्यू करने का मौका मिला था।

बैंगलोर के लिए इस साल जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने करके दिखाया है उसे देखते हुए, शायद सभी फ्रेंचाइजी भारतीय तेज गेंदबाज में रुचि दिखा सकती है।

Previous Post

आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, रोहित शर्मा को चोट लगने की वजह से दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देना चाहिए

Next Post

रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज में ना खेलने की खबर को लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज में ना खेलने की खबर को लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान

रोहित शर्मा के टेस्ट सीरीज में ना खेलने की खबर को लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV