• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 10, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आगामी आईपीएल नीलामी में ये 5 विदेशी खिलाड़ी सबसे महंगे बिक सकते है

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 14, 2021
in News
0
आगामी आईपीएल नीलामी में ये 5 विदेशी खिलाड़ी सबसे महंगे बिक सकते है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

सूची में 8 फ्रेंचाइजियों द्वारा 2022 एडिशन के लिए आगामी मेगा-नीलामी से पहले 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है।

गौरतलब है कि इन 27 में से 19 भारतीय है, जबकि 8 विदेशी है। 8 विदेशी खिलाड़ियों में केन विलियमसन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कीरोन पोलार्ड, मोइन अली, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल और एनरिक नॉर्खिया शामिल है।

बाकी खिलाड़ियों को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजियों द्वारा रिलीज कर दिया गया है और वे नीलामी पूल में शामिल होंगे।

ओवरसीज लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल है जो नीलामी में शामिल होंगे। तो इसी चीज को लेकर आज हम उन 5 विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे। जिन पर नीलामी में अधिक बोली लग सकती है।

1.) डेविड वार्नर

आईपीएल 2021 में बल्ले से वार्नर का प्रदर्शन काफी खराब गया था। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर को अगले सीजन के लिए रिटेन नहीं किया।

इसमें कोई शक नहीं है किआईपीएल में एसआरएच की सफलता में सबसे बड़ा योगदान देने वाले डेविड वार्नर अब आईपीएल में हैदराबाद के लिए नहीं खेलेंगे।

वार्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं, उन्होंने 150 मैचों में 41.59 की औसत से 5500 रन जोड़े है।

उन्हीं की कप्तानी में 2016 में टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। पिछले कुछ वसालों में आईपीएल में उनका प्रदर्शन रहा है और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन पर नीलामी में सबसे बड़ी बोली लग सकती है।

2.) राशिद खान

हैरानी करने वाली बात है कि राशिद खान को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 2022 मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद उन्हें रिटेन करना चाहता था, लेकिन केवल दूसरे रिटेंशन के रूप में और पहले रिटेंशन के रूप में उन्होंने केन विलियमसन को चुन लिया था। इसी वजह से बात नहीं बन पायी।

अफगानिस्तान का यह लेग स्पिनर अगले साल के आईपीएल में एक नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलता हुआ दिखाई देगा। वह वर्तमान में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक है।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगर वह नीलामी में जाएंगे तो उन्हें फ्रेंचाइजी अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेंगी। सभी विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा बोली राशिद खान को मिल सकती है।

3.) ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनके पिछले दो साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार रहे हैं। 2020 के एडिशन से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया था।

न्यूजीलैंड का यह तेज गेंदबाज जब रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए खेला तो बिल्कुल ही अलग रंग में दिखा। वो लगातार विकेट हासिल करते रहे और वास्तव में 2020 के एडिशन में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

2022 के एडिशन में उस हिसाब का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे जैसा कि उनसे उम्मीद की गयी थी। फिर भी मुंबई इंडियंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

दुर्भाग्य से, मुंबई इंडियंस को मेगा-नीलामी से पहले उन्हें रिलीज करना पड़ा। हर फ्रेंचाइजी की नजर उन पर होगी और बोल्ट पर वास्तव में अन्य सभी विदेशी खिलाड़ियों में सबसे अधिक बोली लग सकती है।

4.) वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा पिछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह पिछले कुछ समय से अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।

बल्लेबाजों के लिए उनकी गुगली खेलना आसान नहीं होता है और जब भी वो खेलने की कोशिश करते हैं तो हर बार अपना विकेट खो देते है।

हसरंगा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में श्रीलंका के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वह टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे। श्रीलंका सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा, लेकिन इसके बावजूद, वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने में सफल रहे।

8 मैचों में उन्होंने 9.75 की औसत से 16 विकेट लिए। निश्चित रूप से मेगा नीलामी में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

5.) जॉनी बेयरस्टो

जॉनी बेयरस्टो ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2021 एडिशन में हैदराबाद के लिए खेलते हुए कुछ बेहतरीन पारियां खेलीं।

बेयरस्टो ने टूर्नामेंट के पहले चरण में 7 मैचों में 41.33 की औसत से 248 रन बनाए। दूसरे चरण से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

इंडियन प्रीमियर लीग में उनका शानदार रिकॉर्ड है। पिछले कुछ सालों में आईपीएल में उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने करके दिखाया है, उसे देखते हुए आप उनसे नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Previous Post

कप्तानी के चलते भारतीय टीम में पड़ गई फूट, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेलने का बनाया मन

Next Post

जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को समय से पहले अलविदा कहने पर मजबूर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा, जूझ रहे हैं बड़ी समस्या से

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को समय से पहले अलविदा कहने पर मजबूर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा, जूझ रहे हैं बड़ी समस्या से

जल्द ही टेस्ट क्रिकेट को समय से पहले अलविदा कहने पर मजबूर हो सकते हैं रविंद्र जडेजा, जूझ रहे हैं बड़ी समस्या से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV