• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

नीलामी के पहले सेट में हैरी ब्रूक की लगी 13.25 करोड़ की लॉटरी, मयंक अग्रवाल की भी चांदी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 23, 2022
in News
0
नीलामी के पहले सेट में हैरी ब्रूक की लगी 13.25 करोड़ की लॉटरी, मयंक अग्रवाल की भी चांदी

आईपीएल 2023 की नीलामी कोच्चि में शुरू हो गयी है। इस नीलामी में पहली बोली न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पर लगायी गयी। कीवी खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ था।

2022 की आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस ने केन को उनके बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया।

जिस हिसाब से खिलाड़ी ने आईपीएल के पिछले सीजन में प्रदर्शन किया था उसे देखकर उन्हें कोई खरीददार मिलता इसकी उम्मीद कम थी।

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे केन विलियमसन

केन को हैदराबाद ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 14 करोड़ में रिटेन कर लिया था। केन बतौर कप्तान और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे।

हैदराबाद की टीम आईपीएल 2022 में आठवें स्थान पर रही थी। केन ने आईपीएल 2022 में 13 मैच खेले और 93.51 के खराब स्ट्राइक रेट से 216 रन ही बना पाए।

वहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस साल शानदार फॉर्म में है और उन्हें इसका इनाम मिला है। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रूक ने अभी तक 99 टी20 मैच खेले है और 148.38 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2432 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 9 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन करने की वजह से पंजाब किंग्स ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया था लेकिन आईपीएल 2023 में उनकी चांदी हो गयी।

दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस मात्र 1 करोड़ था। वहीं अजिंक्य रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ लिया।

रहाणे आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स राइडर्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया है।

रुट और रूसो रहे अनसोल्ड

वहीं इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रुट ने आईपीएल 2023 की नीलामी में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं उनका बेस प्राइस एक करोड़ था लेकिन उन्हें खरीदने में किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

वहीं लंबे समय बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम में वापसी करने वाले रिले रूसो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है लेकिन आईपीएल 2023 में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला।

Previous Post

5 रिलीज किये गए खिलाड़ी जो आईपीएल 2023 की नीलामी में बिना बिके रह सकते हैं

Next Post

सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

सैम करन ने तोड़े आईपीएल नीलामी के सभी रिकॉर्ड, कैमरून ग्रीन को मिले 17.5 करोड़, स्टोक्स बने चेन्नई का हिस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV