• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को भेजा सुनहरा संदेश

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 1, 2022 - Updated on April 5, 2022
in News
0
गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को भेजा सुनहरा संदेश

आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी हैं और फैंस इसका जमकर आनंद ले रहे है। फैंस में कई बड़े सलेब्रिटी भी शामिल हैं।

आईपीएल के पहले मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी है।

हालांकि इस मैच से पहले भारत के ओलंपिक गोल्स मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम के लिए एक प्यारा सा मैसेज भेजा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने नीरज चोपड़ा का ये वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वॉड को आईपीएल 2022 के लिए शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे है।

इस वीडियो में वो कह रहे है कि, “ऑल द बेस्ट दिल्ली कैपिटल्स और ऋषभ भाई (कप्तान ऋषभ पंत), अच्छे से मेहनत करना और अच्छे से खेलना।

आईपीएल ट्रॉफी लेकर आना। पूरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम और उनके सदस्य को ऑल द बेस्ट।”

A 𝙨𝙪𝙣𝙚𝙝𝙧𝙖 message from @Neeraj_chopra1 to the DC Family 💙#YehHaiNayiDilli | #DCvMI#TATAIPL | #IPL | #DelhiCapitals pic.twitter.com/jzaOdfi8DS

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 27, 2022

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। इसके अलावा एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।

आपको बता दे आईपीएल 2022 के शुरुआती मैच में बीसीसीआई द्वारा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स अब अपना अगला मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली ने जहां अपने पहले मैच में मुंबई को और गुजरात ने लखनऊ को मात दी थी।

आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड:

ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव

अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान

आईपीएल 2022 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, जेसन रॉय (नाम लिया वापस), लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर

जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), वरुण आरोन, बी साई सुदर्शन।

Previous Post

राशिद खान ने की भारतीय युवा लेग स्पिनर की जमकर तारीफ

Next Post

आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, 8 गगनचुंबी छक्के जड़कर खेली 70 रनों की नाबाद पारी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, 8 गगनचुंबी छक्के जड़कर खेली 70 रनों की नाबाद पारी

आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा पंजाब, 8 गगनचुंबी छक्के जड़कर खेली 70 रनों की नाबाद पारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV