• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 6 मजेदार कमेंट्स जो स्टंप माइक में हो गए कैद

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 25, 2022
in News
0
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 6 मजेदार कमेंट्स जो स्टंप माइक में हो गए कैद

महेंद्र सिंह धोनी- ये एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय क्रिकेट की दिशा में जबरदस्त बदलाव किया है। वो भारत के सबसे सफल कप्तान है। धोनी की ही कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की है।

सबसे पहले धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, उसके बाद 2011 में वर्ल्ड कप जीता था फिर उसके बाद 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी हमेशा मैदान पर गेंदबाजों और फील्डरों को टिप्स देते हुए नजर आते है।

धोनी में खिलाड़ियों को इस तरह से डांटने की क्षमता है जो सुनने में अजीब लगता है लेकिन वहीं खेल के बारे में जो उनकी समझ है वह कमाल की है।

आज हम आपको धोनी द्वारा स्टंप के पीछे दिए गए कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो निश्चित रूप से आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

1. जब धोनी ने मारा गर्लफ्रेंड का ताना

‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी हमेशा टीम के मूड को हल्का रखने में कामयाब होते हैं। एक टेस्ट मैच में, श्रीसंत मैदान में बॉउंड्री के पास खड़े होकर कही और देख रहे थे।

इस पर धोनी ने उनका ध्यान मैच पर लगाने के लिए उनसे कहा, “ओए श्री उधर गर्लफ्रेंड नहीं है, इधर आजा थोड़ा।”

एक अन्य मौके पर धोनी ने जडेजा की गेंदबाजी पर एक कमेंटेटर की नकल करने की कोशिश करते हुए कहा, “भरपूर बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए रविंद्र जडेजा!”

2. जब चालाकी में धोनी ने दी माइकल क्लार्क को मात

2013 में मोहाली में तीसरे ऑस्ट्रेलिया-भारत टेस्ट में जब माइकल क्लार्क बल्लेबाजी करने क्रीज पर आये थे। धोनी जानते थे कि क्लार्क स्पिनरों पर आते ही दबाव डालने की कोशिश करेंगे।

तब धोनी ने जडेजा से कहा, “पहली गेंद थोडा तेज डालना, ये पहली ही गेंद पर आगे बढ़ेगा।” जडेजा ने धोनी की बात मानी।

क्लार्क उनकी गेंद पर आगे बढ़कर खेलने आये लेकिन चकमा खा बैठे। इसका फायदा धोनी ने उठाया और उन्हें स्टंप आउट कर दिया।

3. अटैक करने वाला कप्तान

यह बात हर कोई अच्छे से जानता है कि धोनी जोखिम लेने से नहीं डरते है और वो यही चाहते थे कि गेंदबाज भी ऐसा करें। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने थी।

धोनी ने रविंद्र जडेजा से धीमी गति से गेंद डालने को कहा और छक्का खाने को भी बोल दिया। धोनी ने कहा “थोड़ा धीरे डाल, एक छक्का खाके दिखा।” जडेजा उनकी बात को समझ नहीं पाए और उन्होंने गेंद तेज डाली।

4. जडेजा पर गुस्सा हुए धोनी

हमेशा शांत रहने वाले एमएस धोनी को गेंदबाजों और फील्डरों पर गुस्सा होते हुए बहुत ही कम देखा है। एक बार जब रविंद्र जडेजा एक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑफ स्टंप पर गेंद सही नहीं डाल रहे थे।

इस चीज को लेकर धोनी को उन पर गुस्सा आया और उन्होंने जडेजा से कहा कि उन्होंने पुजारा को स्लिप में क्यों रखा था। “ये घूमेगा तो पुजारा को इसलिए इधर रखा है, वो उधार ताली बजाने के लिए नहीं है।”

5. जब धोनी ने इयान बेल को कहा घंटी

इंग्लैंड के खिलाफ 2008 के टेस्ट में धोनी ने इयान बेल को घंटी नाम से संबोधित किया था। उनकी ये बात स्टंप माइक में कैद हो गयी थी।

स्टंप माइक में उनकी बात को साफ़ सुना जा सकता था जिसमें वो कह रहे थे कि विजय अपना ही फील्डर है उसे कैच पकड़ने के लिए आगे खड़ा किया है। ऑफ में गेंद डाल ‘घंटी बजाओ इसकी’ और ‘घंटी का विकेट लेकर ही रहेंगे। धोनी की ये बात स्टंप माइक्रोफोन में कैद हो चुकी थी।

6. कोहली को मैदान पर दी सलाह

एमएस धोनी अब संन्यास ले चुके हैं लेकिन उनका कप्तान वाला तेज दिमाग तब भी चलता था जब कोहली कप्तान थे। वो कई बार कोहली को सलाह देते हुए दिखाई दे चुके हैं।

ऐसे ही कुछ 25 अक्टूबर 2017 को पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में देखने को मिला था। धोनी कप्तान विराट कोहली को फील्ड प्लेसमेंट पर सलाह देते हुए कह रहे थे कि चीकू, दो तीन जन को इधर छोड़ दे।” उनकी ये बात स्टंप माइक में कैद हो गयी थी।

उसी मैच में उन्होंने केदार जाधव को उनकी गेंदबाजी पर सलाह देते हुए कहा, “बहुत बढ़िया, केडू “तेरा ये गेंद अच्छा है। बीच-बीच में हर तीसरा बॉल ये डाल सकता है।

Previous Post

भारत vs श्रीलंका : शतक से चूके ईशान किशन फिर श्रेयस अय्यर ने खेली तूफानी पारी, भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

Next Post

5 खिलाड़ी जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं जड़ा है एक भी छक्का

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं जड़ा है एक भी छक्का

5 खिलाड़ी जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं जड़ा है एक भी छक्का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV